NEET UG Re-Exam का रिजल्ट जारी, पंजाब के आर्यन गुप्ता टॉपर

सांकेतिक फोटो (AI Generated)
NEET UG Re-Exam Result 2026 DECLARED: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नीट यूजी री-एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. करीब 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य संबद्ध अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं.
NEET UG Re-Exam Result 2026 DECLARED: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से नीट यूजी री-एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल NEET UG में सबसे ज्यादा 715 अंक हासिल करने वाले दो छात्र रहे. इनमें पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल शामिल हैं. दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल कर देश में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा स्कोर किया.
NEET UG री-एग्जाम में 11.21 लाख कैंडिडेट्स पास
इस साल NEET UG 2026 परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. परीक्षा भारत के 551 शहरों के 5,440 परीक्षा केंद्रों के अलावा विदेश के 14 शहरों में भी आयोजित की गई थी. इनमें से करीब 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य संबद्ध अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं.
NEET UG Re Exam में यूपी के 1.7 लाख पास
इस बार NEET UG में देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से छात्र सफल हुए हैं. सबसे ज्यादा सफल उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं, जहां 1.7 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा पास की है. वहीं लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवार सफल हुए हैं. अलग-अलग राज्यों के टॉपर्स में लद्दाख की जिगमेट यंगचेन लामो (530 अंक), अंडमान और निकोबार के ध्रुव त्रिपाठी (606 अंक) और लक्षद्वीप की फहमीदा अनीस (573 अंक) शामिल हैं. इस बार सभी पूर्वोत्तर राज्यों से भी स्टेट टॉपर सामने आए हैं.
कुल 17 राज्यों के टॉपर्स ने 700 या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं, जबकि 26 राज्यों के टॉपर्स के 690 से अधिक अंक आए हैं. देशभर के 66 शहरों से 138 छात्रों ने टॉप रैंक हासिल की है. वहीं 705 से ज्यादा अंक पाने वाले टॉप 17 छात्र पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे आठ राज्यों से हैं.
NEET UG Re Exam Result 2026 Direct Link Check Here
NEET UG Toppers List: कैसा रहा रिजल्ट
| विवरण | जानकारी |
| सफल राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | सभी 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश |
| सबसे अधिक सफल उम्मीदवार | उत्तर प्रदेश (1.7 लाख से अधिक) |
| सबसे कम सफल उम्मीदवार | लक्षद्वीप (43) |
| लद्दाख के स्टेट टॉपर | जिगमेट यंगचेन लामो - 530 अंक |
| अंडमान और निकोबार के स्टेट टॉपर | ध्रुव त्रिपाठी - 606 अंक |
| लक्षद्वीप की स्टेट टॉपर | फहमीदा अनीस - 573 अंक |
| 700 या उससे अधिक अंक पाने वाले स्टेट टॉपर्स | 17 |
| 690 से अधिक अंक पाने वाले स्टेट टॉपर्स | 26 |
| देशभर के टॉप रैंकर्स | 138 |
| जिन शहरों से टॉप रैंकर्स आए | 66 शहर |
| 705 से अधिक अंक पाने वाले टॉप 17 रैंकर्स के राज्य | पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना |
ये भी पढ़ें: अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में नहीं बढ़ीं MBBS की सीटें, देखें कितनी है फीस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










