Assam HS Result 2024 आउट, जानें पास परसेंटेज

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 May 2024 11:35 AM

विज्ञापन

Assam HS Result 2024 Out

Assam HS Result 2024 Out: असम एचएस, असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल, एएचएसईसी ने हायर सेकेंडरी परीक्षा 2023 का परिणाम आज सुबह 9 बजे ahsec.assam.gov.in और resultsassam.nic.in पर जारी किया।

विज्ञापन

Assam HS Result 2024: असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) 9 मई को सुबह 9 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट Resultassam.nic.in और ahsec.assam.gov.in पर असम कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है.

जानें आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का पास परसेंटेज

इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में 89.18%, साइंस में 89.88% और कॉमर्स में 87.80% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. अगर पिछले वर्ष से तुलना की जाए तो 2023 में कला के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 70.12%, विज्ञान में 84.96% और 79.57% था, जो इस वर्ष आंकड़ों में वृद्धि का संकेत देता है.

Assam HS Result 2024: ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट – ahsec.nic.in या resultsassam.nic.in पर जाएं
होमपेज पर एचएस फाइनल ईयर परीक्षा परिणाम 2024 के लिंक पर क्लिक करें
एक नया पेज खुलेगा, अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें
आपका असम एचएस परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

जानें रि चेकिंग का क्या है प्रोसेस

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, “जो उम्मीदवार अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ahses.assam.gov.in पर जा सकते हैं. रीचेकिंग के लिए आवेदन के लिए ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म घोषणा या परिणाम के दिन से 2 (दो) दिनों के बाद खोला जाएगा.”

इन वेबसाइट्स से देखें रिजल्ट

ahsec.gov.in
assamresult.in
https:/results.in
results.net
assamresult.co.in

एसएमएस के माध्यम से जांचें रिजल्ट

अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें
ASSAM12 टाइप करें (रोल नंबर)
56263 पर एसएमएस भेजें
असम उच्चतर माध्यमिक परिणाम 2024 उसी नंबर पर भेजा जाएगा

2.8 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा

असम बोर्ड एचएस परीक्षा 2024 12 फरवरी, 2024 से 13 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा के लिए 2,80,216 छात्र (1,37,484 पुरुष उम्मीदवार और 1,42,732 महिला उम्मीदवार) उपस्थित हुए थे. नतीजे आज सुबह 9 बजे घोषित किए जाएंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola