NEET UG Re-Exam में सिर्फ 19 छात्रों ने पार किया 700 का आंकड़ा, देखें पास प्रतिशत

Updated:
विज्ञापन
NEET UG स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

NEET UG स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

NEET UG Re-Exam Pass Percentage: NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है और इस बार के आंकड़े साफ बता रहे हैं कि परीक्षा पहले के मुकाबले काफी चुनौतीपूर्ण रही. करीब 20 लाख छात्रों ने परीक्षा दी, लेकिन 720 में से 700 से ज्यादा अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या सिर्फ 19 रही. यही वजह है कि इस बार 700+ स्कोर करने वाले छात्र चर्चा में हैं.

विज्ञापन

NEET UG Re-Exam Pass Percentage: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA के अनुसार, इस साल 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं. हालांकि इतने बड़े आंकड़े के बावजूद 700 से ज्यादा अंक हासिल करना बेहद मुश्किल साबित हुआ.

सिर्फ 19 छात्रों को 700 से ज्यादा मार्क्स

अगर स्कोर के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि टॉप स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं था. कुल 19 छात्रों ने 700 से ज्यादा अंक हासिल किए. वहीं 650 या उससे अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवारों की संख्या 1,492 रही. 600 या उससे ज्यादा अंक लाने वाले 10,160 छात्र रहे, जबकि 500 से अधिक अंक हासिल करने वाले 90,780 उम्मीदवार रहे.

दो छात्रों ने हासिल किए सबसे ज्यादा 715 अंक

इस साल NEET UG में सबसे ज्यादा 715 अंक हासिल किए गए. पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा स्कोर किया.

दिलचस्प बात यह भी है कि 690 से ज्यादा अंक पाने वाले कुल 138 छात्र देश के 66 अलग-अलग शहरों से हैं. इनमें से 93 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार पहली बार NEET परीक्षा देने वाले थे. वहीं टॉप 138 में शामिल लगभग सभी छात्र 17 से 19 वर्ष की उम्र के हैं.

NEET UG कैटेगरी वाइज रिजल्ट

कैटेगरीक्वालिफाई उम्मीदवार
General2.91 लाख
OBC-NCL5.12 लाख
SC1.59 लाख
ST63,716
Gen-EWS95,026
PwBD3,666
PwD303

NEET UG 2026 परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी. परीक्षा में देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के छात्रों ने हिस्सा लिया. सबसे ज्यादा सफल उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से रहे, जबकि लक्षद्वीप से सबसे कम 43 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए.

ये भी पढ़ें: NEET UG Re-Exam का रिजल्ट जारी, पंजाब के आर्यन गुप्ता टॉपर


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola