Bihar Board 12th Result 2026: बिना इंटरनेट चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें पूरी मार्कशीट

Published by :Ravi Mallick
Published at :23 Mar 2026 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board 12th Result 2026 Offline

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सांकेतिक फोटो

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. बिहार बोर्ड बिना इंटरनेट के भी रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन देता है. छात्र और उनके पैरेंट्स फोन में पूरी मार्कशीट ऑफलाइन देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद लाखों छात्र अपने परिणाम देखने में जुटे हुए हैं. आमतौर पर रिजल्ट देखने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, लेकिन कई बार वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से साइट खुलने में परेशानी होती है. ऐसे में छात्र बिना इंटरनेट के भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए SMS और अपने स्कूल से जानकारी लेने का विकल्प भी मौजूद है.

SMS से ऐसे चेक करें Bihar Board 12th Result 2026

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या वेबसाइट सही से नहीं खुल रही है, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं. इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर एक छोटा सा मैसेज भेजना होगा.

  • सबसे पहले अपने मोबाइल का मैसेज (SMS) बॉक्स खोलें.
  • अब नया मैसेज लिखें.
  • मैसेज में टाइप करें: BIHAR12 स्पेस देकर अपना रोल नंबर.
  • उदाहरण: BIHAR12 12345678
  • इसके बाद इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें.
  • कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर एक SMS आएगा, जिसमें आपके रिजल्ट की जानकारी मिल जाएगी.

इसके बाद इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें. कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर एक SMS आएगा, जिसमें आपके कुल अंक और रिजल्ट की जानकारी मिल जाएगी. यह तरीका खासतौर पर उन छात्रों के लिए काफी उपयोगी है, जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या जिनके इलाके में नेटवर्क की समस्या रहती है.

स्कूल से भी मिल सकती है पूरी जानकारी

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने स्कूल जाकर भी परिणाम की जानकारी ले सकते हैं. कई स्कूलों में रिजल्ट जारी होने के बाद नोटिस बोर्ड पर टॉपर्स लिस्ट और छात्रों के अंक भी लगाए जाते हैं. इसके अलावा स्कूल प्रशासन की ओर से छात्रों को उनकी प्रोविजनल मार्कशीट भी उपलब्ध कराई जाती है.

स्कूल से मिलने वाली मार्कशीट में विषयवार अंक, कुल अंक और पास या फेल की पूरी जानकारी दी होती है. बाद में बिहार बोर्ड की ओर से जारी की गई ओरिजिनल मार्कशीट भी स्कूल के माध्यम से ही छात्रों को दी जाती है.

ऑनलाइन मार्कशीट भी कर सकते हैं डाउनलोड

जो छात्र इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होता है. रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Bihar Board Result 2026 LIVE Update: बिहार बोर्ड रिजल्ट थोड़ी देर में होगा जारी, टॉपर मुजफ्फरपुर से भी

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन