Bihar Board Result 2026 OUT LIVE Update: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने किया टॉप

Updated at : 23 Mar 2026 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
BSEB 12th Result Declared

बिहार बोर्ड रिजल्ट सांकेतिक तस्वीर और BSEB अध्यक्ष की फाइल फोटो

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से नोटिस जारी करके रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज यानी कि दिनांक 23-03-2026 को 1:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल जारी कर दिया है.

विज्ञापन

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से नोटिस जारी करके रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज यानी कि दिनांक 23-03-2026 को 1:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल जारी कर दिया है.

BSEB ने जारी किया रिजल्ट

रोशनी के छलके आंसू, देखें वीडियो

Bihar Board 12th Science Toppers

क्रम संख्याजिलाछात्र का नामस्कूल/संस्थान का नामप्राप्त अंकप्रतिशतरैंक
1समस्तीपुरआदित्य प्रकाश अमनउच्च माध्यमिक विद्यालय, पांध, समस्तीपुर48196.20%1
2सीतामढ़ीसाक्षी कुमारीएच/एस मझरगंज, सीतामढ़ी47995.80%2
3नवादासपना कुमारीउच्च माध्यमिक विद्यालय, नवाडीह, नवादा47995.80%2
4बेगूसरायअनामिका कुमारीराजकीयकृत के. एल. +2 उच्च विद्यालय, मटिहानी, बेगूसराय47895.60%3
5दरभंगासत्यम कुमार+2 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, सनहपुर, सिंघवाड़ा, दरभंगा47695.20%4
6मुजफ्फरपुरपलक कुमारीराजकीयकृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अजीजपुर, सरैया, मुजफ्फरपुर47595.00%5

आर्ट्स में टॉपर का नाम

आर्ट्स स्ट्रीम की बात करें तो गया के निशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है. उन्होंने 479 अंक यानी 95.8 प्रतिशत हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है. बिहार बोर्ड की ओर से टॉपर्स को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा.

बिहार बोर्ड टॉपर्स के नाम

साइंस स्ट्रीम में इस बार समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने टॉप किया है. उन्होंने 481 अंक यानी 96.20 प्रतिशत हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया. दूसरे स्थान पर सीतामढ़ी की साक्षी और नवादा की सपना रही हैं.

85.19 फीसदी छात्र पास

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में इस बार कुल 85.19% छात्र पास हुए हैं. इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 86.23% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.09% दर्ज किया गया है. इस तरह एक बार फिर लड़कियों ने पास प्रतिशत के मामले में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है.

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से नोटिस जारी करके रिजल्ट जारी कर दिया गया है

आने वाला है रिजल्ट

बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाना होगा.

BSEB अध्यक्ष जारी करेंगे रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट की तैयारियां पूरी हैं. अब BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करेंगे.

BSEB Class 12 Result 2025 Live Updates: बिहार बोर्ड स्क्रूटनी प्रक्रिया

बिहार बोर्ड कक्षा 12 के रिजल्ट में जो छात्र किसी भी विषय में अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वे उत्तर पुस्तिका स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आवेदन विंडो 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक ओपन रहेगी.

BSEB 12th Result 2026 LIVE: थोड़ी देर में आएगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट थोड़ी देर में जारी होने वाला है. रिजल्ट की घोषणा BSEB की तरफ से 1:30 बजे हो जाएगा. छात्र रोल नंबर की मदद से मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

बिहार बोर्ड रिजल्ट का लिंक एक्टिव

बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट results.biharboardonline.com एक्टिव कर दिया गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद रोल नंबर और रोल कोड से मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

BSEB Notice: बिहार बोर्ड ने जारी किया नोटिस

बिहार बोर्ड ने X पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि आज बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. खुद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार 1:30 बजे रिजल्ट जारी करेंगे. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र भी रहेंगे.

किन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट?

बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, बिहार बोर्ड रिजल्ट interbiharboard.com अथवा biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध रहेगा. कैंडिडेट्स यहां से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Bihar Board Result 2026: कैसे चेक करें बिहार बोर्ड का रिजल्ट?

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर दिख रहे “Result” या “Intermediate Result” लिंक पर क्लिक करें
  • अब Bihar Board 12th Result 2026 के लिंक को ओपन करें
  • अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

पिछले साल का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में भी पिछले साल लड़कियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जहां तीनों स्ट्रीम में टॉपर्स में लड़कियां थीं. आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी (वैशाली) और शाकिब शाह (बक्सर) ने 473 अंक यानी 94.6% के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया था, जबकि साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल और कॉमर्स स्ट्रीम में रोशनी कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया था.

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं के लिए टॉपर्स का वेरिफिकेशन हो चुका है. इसमें एक छात्र मुजफ्फरपुर जिले से भी हो सकता है. हालांकि, BSEB ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

बिहार बोर्ड 12वीं Arts में पिछले साल के टॉपर्स

रैंकनामस्कूल/कॉलेजजिलाअंकप्रतिशत
1अंकिता कुमारीराजकीयकृत बीएन उच्च विद्यालय, सेहनवैशाली47394.6%
1शाकिब साहप्लस टू उच्च विद्यालय, कोरानसरायबक्सर47394.6%
2अनुष्का कुमारीआरएनएस इंटर कॉलेजमुजफ्फरपुर47194.2%
2रुकैया फातिमाबीएल हाईस्कूल, तेयईबेगूसराय47194.2%
3आरती कुमारीगांधी समरक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोपासारण47094%
3सान्या कुमारीउच्च माध्यमिक विद्यालय, कसमारवैशाली47094%
3अंकित कुमारप्लस टू ज्ञान भारती हाई स्कूल, जगलाल नगरगया47094%
4अंशु रानीएमयूजेड कॉलेज, सैन, मसौढ़ीपटना46993.8%
5चंद्रमणि लालराजकृत शिवनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुरौलमुजफ्फरपुर46893.6%
5रिशू कुमारडीसी इंटर कॉलेज, बख्तियारपुरसहरसा46893.6%
5संजना कुमारीउत्क्रमित एसएच अंजना कोट, मोतीपुरमुजफ्फरपुर46893.6%
5तनु कुमारीगांधी उच्च विद्यालय भेलवा, घोड़ासहनपूर्वी चंपारण46893.6%

बिहार बोर्ड की टॉपर्स लिस्ट

बिहार बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी. बता दें कि BSEB हर साल इंटर के सभी स्ट्रीम के लिए टॉपर्स की लिस्ट जारी करता है.

यह भी पढ़ें- Bihar Board Result 2025: रिजल्ट से पहले देखें पिछले साल के टॉपर्स, लड़कियों ने मारी थी बाजी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन