Bihar Board 12th Result 2026 OUT: जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, देखें टॉपर्स लिस्ट

Published by :Ravi Mallick
Published at :23 Mar 2026 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board 12th Result 2026 OUT

बिहार बोर्ड रिजल्ट पर सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Bihar Board 12th Result 2026 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. छात्र अपना परिणाम बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड ने तीनों संकाय यानी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया है. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है, जिसमें राज्यभर के मेधावी छात्रों के नाम शामिल हैं. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से स्ट्रीम वाइज टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है.

ऐसे चेक करें Bihar Board 12th Result 2026

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar Board 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर रख लें.

ऑनलाइन मार्कशीट में छात्रों के विषयवार अंक, कुल अंक और पास या फेल की जानकारी दी गई होती है. हालांकि यह सिर्फ प्रोविजनल मार्कशीट होती है. ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल से मिलेगी.

बिहार बोर्ड टॉपर्स के नाम

साइंस स्ट्रीम में इस बार समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने टॉप किया है. उन्होंने 481 अंक यानी 96.20 प्रतिशत हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया. दूसरे स्थान पर सीतामढ़ी की साक्षी और नवादा की सपना रही हैं.

आर्ट्स स्ट्रीम की बात करें तो गया के निशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है. उन्होंने 479 अंक यानी 95.8 प्रतिशत हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है. बिहार बोर्ड की ओर से टॉपर्स को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Bihar Board Result 2026 LIVE Update: शुरू होने वाली है प्रेस कॉन्फ्रेंस, थोड़ी देर में जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन