RBI असिस्टेंट भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें लिस्ट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 May 2026 6:01 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Canva)

RBI Assistant Prelims Result 2026 OUT: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rbidocs.rbi.org.in पर सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

RBI Assistant भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने Assistant Prelims Result 2026 जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने प्रीलिम्स परीक्षा दी थी, अब वे ऑफिशियल वेबसाइट rbidocs.rbi.org.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं.

RBI Assistant भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका 10 मार्च 2026 तक दिया गया था. इसके बाद 11 अप्रैल 2026 को प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की गई थी.

ऐसे चेक करें RBI Assistant Prelims Result 2026

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rbidocs.rbi.org.in पर जाएं.
  • होम पेज पर RBI Assistant Prelims Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • अब अपने रोल नंबर को सर्च करें.
  • अगर रोल नंबर लिस्ट में मौजूद है तो आप मेन्स परीक्षा के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सेव कर लें.

RBI Assistant Prelims Result 2026 PDF Check Here

मेन्स परीक्षा

प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब मेन्स एग्जाम की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. मेन्स परीक्षा 7 जून 2026 को होगी और इसमें प्रतियोगिता काफी ज्यादा रहने वाली है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि आगे की अपडेट समय पर मिलती रहे.

यह भी पढ़ें- ये UPSC है या IQ Test? प्रीलिम्स के 5 सवाल देखकर चकराए छात्र

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola