ePaper

JPSC Success Story: पिता का सपना, मां की तपस्या और बेटे की मेहनत, धनबाद के राजीव रंजन ने JPSC में लहराया परचम

Updated at : 26 Jul 2025 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
JPSC Success Story Sanjeev Ranjan Rank 15

JPSC Success Story Sanjeev Ranjan Rank 15

JPSC Success Story: NIT जमशेदपुर से इंजीनियरिंग कर चुके राजीव रंजन ने टाटा की नौकरी छोड़कर JPSC की तैयारी की. पिता के सपनों को पूरा करने की जिद और मां के साथ ने उन्हें 15वीं रैंक दिलाई. यह सफलता सिर्फ रैंक नहीं, पिता को दी गई श्रद्धांजलि है.

विज्ञापन

JPSC Success Story: जब सपना अधूरा रह जाए और बेटा उसे अपने जीवन का लक्ष्य बना ले, तब सफलता सिर्फ उपलब्धि नहीं, एक श्रद्धांजलि बन जाती है. यही कर दिखाया है राजीव रंजन ने, जिन्होंने JPSC परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल कर अपने दिवंगत पिता का सपना पूरा किया.

राजीव मूल रूप से झारखंड से हैं. उनके पिता स्व. नाग ऋषि रमन का सपना था कि उनका बेटा अफसर बने और समाज की सेवा करे. राजीव ने अपने पिता को बहुत कम उम्र में खो दिया, लेकिन उनका आशीर्वाद और मां का संबल उन्हें कभी टूटा नहीं होने दिया.

NIT जमशेदपुर से इंजीनियरिंग, लेकिन प्रशासनिक सेवा बना लक्ष्य

राजीव रंजन ने वर्ष 2020 में NIT जमशेदपुर से इंजीनियरिंग (B.Tech) की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्हें टाटा कंपनी में एक अच्छी नौकरी भी मिल गई. पर उन्होंने तय कर लिया था कि वे अपने पिता का सपना पूरा करेंगे. उन्होंने साहसिक निर्णय लिया और नौकरी छोड़कर JPSC की तैयारी में जुट गए.

मां बनीं संबल, पिता बने प्रेरणा

राजीव कहते हैं, “मेरे पापा नहीं रहे, लेकिन उनका सपना आज भी मेरे साथ है. मां ने हर मोड़ पर मुझे हिम्मत दी. उनकी तपस्या और विश्वास ने मुझे कभी हारने नहीं दिया.”

उन्होंने खुद को सीमित संसाधनों में अनुशासित रखा और पूरी निष्ठा से पढ़ाई की. उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें राज्य के टॉप रैंकर्स में ला खड़ा किया.

युवाओं के लिए संदेश

राजीव का मानना है कि सपने तभी पूरे होते हैं जब आप उन्हें जीने लगते हैं. वे कहते हैं, “जो भी करना है, पूरे दिल से करो. अगर लगन और समर्पण सच्चा हो, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं.”

यह भी पढ़ें: JPSC Result: सरकारी स्कूल से पढ़ाई, मां ने की मजदूरी, पहले ही प्रयास में गरीब के बेटे ने गाड़ा सफलता का झंडा

यह भी पढ़ें: JPSC Topper Success Story: 1-2 नहीं, 9 साल का इंतजार, धनबाद के लाल को JPSC में रैंक 1

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola