ePaper

JPSC Topper Success Story: 1-2 नहीं, 9 साल का इंतजार, धनबाद के लाल को JPSC में रैंक 1

Updated at : 25 Jul 2025 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
JPSC Topper Success Story

JPSC Topper Success Story

JPSC Topper Success Story: धनबाद के आशीष अक्षत ने JPSC 2023 परीक्षा में टॉप कर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है. सिविल इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके आशीष ने Blinkit और Tata 1mg जैसी कंपनियों में काम करने के बाद प्रशासनिक सेवा की राह चुनी. जानें उनकी सफलता की कहानी.

विज्ञापन

JPSC Topper Success Story: “सपने वो नहीं जो सोते वक्त आएं, सपने वो हैं जो नींद ही नहीं आने दें…” इस बात को सच कर दिखाया है झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) 2023 परीक्षा में टॉप करने वाले आशीष अक्षत ने. धनबाद के निवासी आशीष का सफर प्रेरणादायक है, एक ऐसा युवा जिसने प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हुए भी अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा और अंत में राज्य प्रशासनिक सेवा में सबसे ऊपर पहुंच गया.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आशीष अक्षत की प्रारंभिक शिक्षा धनबाद स्थित De Nobili School, CMRI से हुई. उन्होंने वर्ष 2009 में 10वीं कक्षा की परीक्षा में 89% अंक प्राप्त किए और फिर 2011 में 12वीं साइंस स्ट्रीम से 76.6% अंकों के साथ उत्तीर्ण की. तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए आशीष ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक (B.Tech) किया, जहां से उन्होंने वर्ष 2016 में 78.8% अंकों के साथ डिग्री प्राप्त की. उनकी यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि न केवल मजबूत रही, बल्कि आगे चलकर प्रशासनिक सेवा की तैयारी में भी उनके लिए नींव का कार्य किया.

प्रोफेशनल जर्नी

आशीष ने Blinkit में Assistant Manager के पद पर काम किया और वर्तमान में TATA 1mg में कार्यरत हैं. निजी क्षेत्र में अच्छा पैकेज और करियर होते हुए भी उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी जारी रखी.

परिवार का साथ

उनके पिता सुबोध कुमार श्रीवास्तव हैं. भाई अभिषेक भी इस बार JPSC इंटरव्यू में शामिल हुए थे, हालांकि चयन नहीं हो सका. आशीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, अनुशासन और लगातार प्रयास को दिया.

JPSC टॉपर बनने का जुनून

नौकरी के साथ-साथ आशीष ने कठिन परिश्रम और सही रणनीति से JPSC की तैयारी की. बिना किसी विशेष कोचिंग के उन्होंने टॉप कर यह साबित कर दिया कि संकल्प और समर्पण हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं.

आज आशीष उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो नौकरी और तैयारी के बीच तालमेल बैठा पाने में संघर्ष कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: JPSC Toppers List: झारखंड सिविल सर्विस में 342 पास, आशीष अक्षत को रैंक 1, टॉप 10 में दो लड़कियां, देखें टॉपर्स लिस्ट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola