Giridih: जेपीएल 2026 की ट्रॉफी के साथ शहर भ्रमण पर निकली रांची टाइटंस टीम

रांची टाइटंस टीम का ट्रॉफी टूर
Giridih: JPL 2026 को लेकर उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से रांची टाइटंस टीम ट्रॉफी के साथ गिरिडीह पहुंची. इस दौरान टीम ने शहर भ्रमण किया और क्रिकेट प्रशंसकों से मुलाकात कर टूर्नामेंट के प्रति जागरूकता बढ़ाई. पूरी खबर नीचे पढ़ें…
बिनोद कुमार
Giridih: झारखंड प्रीमियर लीग (जेपीएल) 2026 टी-20 की चमचमाती ट्रॉफी रविवार को गिरिडीह पहुंची. ट्रॉफी के साथ रांची टाइटंस के खिलाड़ी और टीम ऑनर सलूजा गोल्ड ने शहर का भ्रमण कर क्रिकेट का माहौल बना दिया. दोपहर 3. 30 बजे ट्रॉफी शहर भ्रमण पर निकली. आज सलूजा गोल्ड कार्यालय से ट्रॉफी यात्रा शुरू हुई. खिलाड़ियों के साथ ट्रॉफी पूरे शहर में घुमाई गई. ट्रॉफी यात्रा को एसपी डॉ बिमल कुमार, मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सलूजा गोल्ड के सतविंदर सिंह सलूजा और अमरजीत सिंह सलूजा भी मौके पर मौजूद थे.
6 टीमों का है टूर्नामेंट
टीम ऑनर अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि क्रिकेट की खुमारी पूरे भारत में है. झारखंड में जेपीएल टी-20 से नई शुरुआत हुई है. 6 टीमों के टूर्नामेंट में रांची टाइटंस की ऑनरशिप गिरिडीह की सलूजा गोल्ड के पास है. उद्देश्य गांव-गांव तक क्रिकेट पहुंचाना है. रांची टाइटंस का दूसरा घर गिरिडीह है. लोगों से प्यार लुटाने की अपील की. वहीं एसपी डॉ बिमल कुमार, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने भी इसे एक बेहतर और यादगार पल बताते हुए टीम को जीत के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि इस टूर्नामेंट में रांची टाइटंस की टीम शानदार प्रदर्शन कर पूरे राज्य का नाम रौशन करेगी.
टीम में हैं ये खिलाड़ी
कप्तान ऑलराउंडर राजनदीप सिंह, उपकप्तान शिखर मोहन. टीम में आयुष भारद्वाज, सत्या सेतु, यश भगत, कुमार अंकित, श्रेष्ठ, युवराज सिंह, ओम सिंह, आर्यन हूदा, सचिन यादव, युवराज कुमार, मुकेश सिंह, प्रिंस मुर्मू, जतीन पांडेय, सौरभ सरकार, प्रेम कुमार चौरसिया, ईशान ओम आदि शामिल है. शहर भ्रमण में तरणजीत सिंह सलूजा, कोच रतन कुमार, कौशल किशोर सिंह, राजेश सिन्हा समेत टीम मैनेजर रजनीश सहाय मौजूद थे.
ये भी पढ़ें…
Giridih News :प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य ने की अंडा और मशरूम प्लांट की जांच
Giridih News :भरकट्टा में जेवरात लूट की कोशिश, व्यवसायी की सतर्कता से थैला फेंक भागे अपराधी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










