NEET UG Topper: रोड पर समोसे बेचने वाले ने पास की नीट परीक्षा, फिजिक्स वाला के अलख पांडे भी हुए फैन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 May 2025 1:48 PM
NEET UG Topper Samosa Seller
NEET UG Topper: नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. नीट यूजी परीक्षा (NEET UG Result 2025) का रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी आएगी. पिछले साल नीट रिजल्ट के बाद नोएडा के रहने वाले सनी की चर्चा हर तरफ हो रही थी.
NEET UG Topper: नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है. नीट रिजल्ट की घोषणा NTA की ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर होगी. नीट यूजी रिजल्ट जब पिछले साल जारी हुआ था तो नोएडा के रहने वाले सनी की कहानी ने लाखों छात्रों को प्रेरित किया था. कहते हैं सच्ची लगन से मेहनत की जाए तो तमाम मुश्किलों के बाद भी सफलता जरूर हासिल होती है. इस कथन के सबसे बड़े उदाहरण हैं नोएडा में समोसे का ठेला लगाने वाले सनी.
समोसा बेच कर घर चलाते हुए सनी कुमार ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल NEET UG को क्रैक करके इतिहास रच दिया है. Physics Wallah अलख पांडे सर ने सनी की कहानी शेयर की है. आइए सनी के सफलता के पीछे के संघर्ष पर एक नजर डालते हैं.
NEET UG Topper सनी की कहानी
पिछले साल की नीट यूजी परीक्षा सबसे ज्यादा विवादों में रही थी. जहां एक ओर पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के आरोप के चलते NEET Exam का मामले सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया. वहीं, रिजल्ट आने के बाद कई होनहार निकलकर सामने आए हैं जिन्होंने इस परीक्षा को क्रैक करके इतिहास रच दिया है.
इन्हीं टॉपर्स में एक नाम नोएडा में सड़क किनारे ठेले पर समोसा चाय बेचने वाले सनी कुमार का भी था. सनी ने NEET UG परीक्षा क्रैक कर ली है. अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले सनी ने दुकान संभालने के साथ NEET UG परीक्षा शानदार मार्क्स के साथ क्रैक की है.
NEET UG में 664 मार्क्स
देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा में सनी ने 720 में से 664 अंक प्राप्त किए हैं. पिछले साल उनको नीट में अच्छे मार्क्स नहीं मिल पाए थे. इस वजह से एक साल का ब्रेक लेकर उन्होंने और अच्छे से पढ़ाई की.
ये भी पढ़ें: NEET छात्रों की बल्ले बल्ले, बिहार में 7 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें
पिता से नहीं मिलती मदद
नीट यूजी एग्जाम क्रैक करने वाले सनी कुमार बताते हैं कि उनके पिता बहुत पहले ही उनकी मां को छोड़ चुके हैं. उन्हें पढ़ाई में पिता से कोई मदद नहीं मिलती. उनकी मां और बड़े भाई ने उन्हें काफी मदद सपोर्ट किया है. सनी बताते हैं कि स्कूल खत्म होने के बाद वो समोसे का ठेला लगाने आ जाते थे. सड़क किनारे दुकान चलाते हुए उन्हें जो थोड़ा समय मिलता वो ऑनलाइन क्लास लेते थे.
पड़ोसी के WiFi से पढ़ाई
सनी बताते हैं कि वो घर पर पड़ोसी के वाई फाई कनेक्शन से नेट चलाते हैं. WiFi की मदद से ही ऑनलाइन क्लास लेकर उन्होंने नीट की तैयारी की. फिजिक्स वाला के मालिक अलख पांडे सर ने सनी कुमार की कहानी शेयर की है. उन्होंने बताया कि सनी PW के Yakeen Batch से पढ़ाई करता था. अलख पांडे सनी के घर गए और दीवारों पर नोट्स चिपका कर पढ़ाई करने का अनोखा तरीका भी देखा.
ये भी पढ़ें: NEET में 720 मार्क्स, 100 परसेंटाइल लाने वाली प्रचिता ने ऐसे की थी पढ़ाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










