NEET UG Topper: नीट में 720 मार्क्स, 100 परसेंटाइल लाने वाली प्रचिता ने ऐसे की थी पढ़ाई
Published by : Ravi Mallick Updated At : 20 May 2025 8:34 PM
NEET UG Topper
NEET UG Topper: टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट यूजी रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करता है. नीट यूजी परीक्षा में 100 परसेंटाइल मार्क्स लाने वाली प्रचिता का नाम काफी चर्चा में रहा था.
NEET UG Topper: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. नीट यूजी का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है. नीट यूजी रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होती है. बता दें कि पिछले साल 720 में से 720 मार्क्स लाने वाली प्रचिता का नाम काफी चर्चा में रहा था. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रचिता ने पढ़ाई कैसे की थी और उनके 100 परसेंटाइल लाने के पीछे स्ट्रैटजी क्या थी.
NEET UG Topper Story: नीट यूजी टॉपर की कहानी
नीट यूजी परीक्षा में 100 परसेंटाइल लाने वाली प्रचिता मूलरूप से राजस्थान की रहने वाली हैं. बता दें कि पिछले साल कई छात्रों ने नीट यूजी में 720 में से 720 अंक प्राप्त किया था. प्रचित्ति ने नीट यूजी परीक्षा में 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है, जो कि 720 में से 720 अंक प्राप्त करने के बराबर है.
NEET UG Tips: कैसे की तैयारी?
प्रचिता ने अपने नीट की तैयारी 11वीं कक्षा से ही शुरू कर दी थी. प्रचिता बताती हैं कि बेसिक्स को मजबूत करने पर जोर दिया, खासकर NCERT की किताबों को अपनी तैयारी की रीढ़ बनाया. हर दिन का एक टाइमटेबल बनाया गया, जिसमें पढ़ाई, रिवीजन और टेस्ट शामिल थे.
प्रचिता बताती हैं कि वो दिन में 10–12 घंटे पढ़ाई करती थीं. हर हफ्ते मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी चेक करती थीं. साथ ही हर दिन का एक टाइमटेबल बनाया गया, जिसमें पढ़ाई, रिवीजन और टेस्ट शामिल थे.
NEET UG Result 2025: जल्द आएगा नीट रिजल्ट
नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से नीट यूजी का रिजल्ट जारी किया जाएगा. रिजल्ट से पहले आंसर की जारी की गई थी. आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: NEET छात्रों की बल्ले बल्ले, बिहार में 7 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










