Bihar MBBS College: NEET छात्रों की बल्ले बल्ले, बिहार में 7 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें

Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 May 2025 4:32 PM

विज्ञापन

Bihar MBBS College (Freepik AI Image)

Bihar MBBS College: नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. इस बीच बिहार से नीट स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर आई है. बिहार के 7 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी मिल गई है. ऐसे में एमबीबीएस के छात्रों को काफी राहत मिलने वाली है. इसको लेकर राज्य सरकार ने बजट भी आवंटित कर दी है.

विज्ञापन

Bihar MBBS College: बिहार में रहकर मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. बिहार सरकार ने 7 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज (Bihar New Medical Colleges) खोलने के लिए बजट आवंटित कर दी है. इसके लिए 2,869 करोड़ की लागत में नए सात कॉलेजों का निर्माण किया जाएगा. बता दें कि इसमें मेडिकल कॉलेज के साथ हॉस्पिटल की सुविधाएं भी मिलेंगी.

Bihar MBBS College: इन 7 जिलों में मेडिकल कॉलेज

बिहार सरकारी की मंजूरी के बाद सात अलग-अलग जिलों में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे. इन जिलों में अररिया, बांका, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा, कैमूर और खगड़िया शामिल हैं. बता दें कि कई जिलों में जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है. बचे हुए जिलों में जल्द ही जमीन देखी जाएगी.

MBBS Seats in Bihar: बिहार में कितनी है MBBS की सीटें?

बिहार में मेडिकल कॉलेज की बात करें तो वर्तमान में कुल 21 मेडिकल कॉलेज हैं. इनमें से 13 सरकारी और 8 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं. 13 सरकारी कॉलेजों की लिस्ट यहां देख सकते हैं-

क्रमकॉलेज का नामMBBS सीटें
1अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), पटना125
2अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया120
3भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी120
4दरभंगा मेडिकल कॉलेज, लहेरियासराय120
5ESIC मेडिकल कॉलेज, पटना100
6सरकारी मेडिकल कॉलेज, बेतिया120
7सरकारी मेडिकल कॉलेज, पूर्णिया100
8इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना120
9जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा100
10जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, भागलपुर120
11नालंदा मेडिकल कॉलेज, पटना150
12पटना मेडिकल कॉलेज, पटना200
13श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरपुर120

अभी बिहार के 10 जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है. जिसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज सीतामढ़ी, झंझारपुर, सिवान, बक्सर, जमुई, बेगूसराय, वैशाली, मुंगेर, सुपौल और आरा शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: नालंदा यूनिवर्सिटी या IIM बोधगया, जानें किस कॉलेज में एमबीए की फीस कम

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन