MBA Fee Structure: नालंदा यूनिवर्सिटी या IIM बोधगया, जानें किस कॉलेज में एमबीए की फीस कम
Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 May 2025 2:26 PM
MBA Fee Structure
MBA Fee Structure: मैनेजमेंट स्टडीज में करियर बनाना चाहते हैं तो बेस्ट कॉलेज के बारे में जरूर जान लेना चाहिए. बेस्ट कॉलेज प्लेसमेंट रिकॉर्ड, फैकल्टी और फीस स्ट्रक्चर से पता कर सकते हैं. बिहार में रहकर एमबीए करना चाहते हैं तो नालंदा यूनिवर्सिटी या IIM बोधगया से एमबीए कर सकते हैं. आइए दोनों कॉलेज के फीस स्ट्रक्चर पर नजर डालते हैं.
MBA Fee Structure: मैनेजमेंट स्टडीज में करियर बनाना चाहते हैं तो बेस्ट कॉलेज के बारे में जरूर जान लेना चाहिए. बेस्ट कॉलेज प्लेसमेंट रिकॉर्ड, फैकल्टी और फीस स्ट्रक्चर से पता कर सकते हैं. बिहार में रहकर एमबीए करना चाहते हैं तो नालंदा यूनिवर्सिटी या IIM बोधगया से एमबीए कर सकते हैं. आइए दोनों कॉलेज के फीस स्ट्रक्चर पर नजर डालते हैं.
MBA Fee Structure: बिहार में मैनेजमेंट स्टडीज के लिए कई बेस्ट कॉलेज हैं. ऐसे में अगर बिहार में रहकर एमबीए करना चाहते हैं तो नालंदा यूनिवर्सिटी या IIM बोधगया से एमबीए कर सकते हैं. मैनेजमेंट स्टडीज में करियर बनाना चाहते हैं तो बेस्ट कॉलेज के बारे में जान लेना जरूरी है. नालंदा यूनिवर्सिटी या IIM बोधगया में एडमिशन प्रोसेस और फीस स्ट्रक्चर को करीब से जानते हैं.
MBA Fee Structure of IIM Bodhgaya: आईआईएम बोधगया में एमबीए की फीस
एमबीए कोर्स के लिए बिहार के बोधगया में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM Bodhgaya) का नाम सबसे ऊपर आता है. आईआईएम बोधगया में एडमिशन कैट स्कोर के आधार पर होता है. इसमें एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट iimbg.ac.in पर जाना होगा.
आईआईएम बोधगया में फीस स्ट्रक्चर
| वर्ष | कुल फीस |
|---|---|
| प्रथम वर्ष | 8,14,000 रुपये |
| द्वितीय वर्ष | 8,14,000 रुपये |
| कुल शुल्क | 16,28,000 रुपये |
IIM Bodhgaya MBA Fees Structure यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
MBA Fee Structure in Nalanda University: नालंदा यूनिवर्सिटी में एमबीए की फीस
नालंदा यूनिवर्सिटी में एमबीए में एडमिशन कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी CAT स्कोर पर होता है. कैट स्कोर के अलावा पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर एडमिशन होता है. यहां एडमिशन लेने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- nalandauniv.edu.in पर जाना होगा. यह कॉलेज एमबीए के लिए बेस्ट है क्योंकि यहां की फीस बेहद कम है.
Nalanda University MBA Fee Structure: कितनी है एमबीए की फीस?
| वर्ष | फीस (रुपये) |
|---|---|
| पहला वर्ष | 1,17,000 रुपये |
| दूसरा वर्ष | 1,05,000 रुपये |
| कुल फीस | 2,22,000 रुपये |
ये भी पढ़ें: बेस्ट है नालंदा यूनिवर्सिटी में MBA कोर्स, कम फीस के साथ मिलेगा ये फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










