एक पेड़ मां के नाम, IIIT रांची में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन
IIIT रांची में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की फोटो

IIIT रांची में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की फोटो

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT Ranchi) में भारत सरकार के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अभियान में संस्थान के निदेशक प्रो राजीव श्रीवास्तव, संकाय सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन

आईआईआईटी रांची में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं था, बल्कि लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना भी था. इस दौरान संस्थान परिवार ने हरियाली बढ़ाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया.

निदेशक ने लगाया पहला पौधा

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक प्रो राजीव श्रीवास्तव ने पौधारोपण करके की. इसके बाद सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-एक पौधा लगाकर अभियान को सफल बनाया. पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

संस्थान के सदस्यों ने कहा कि पौधे लगाना जितना जरूरी है, उनकी देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. इसी सोच के साथ सभी ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया.


Image

पर्यावरण बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी

इस अवसर पर प्रो राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार या किसी एक संस्था का काम नहीं है. यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि अगर हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हराभरा वातावरण मिल सकता है.

उन्होंने यह भी कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान प्रकृति और मां, दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सुंदर प्रयास है. यह अभियान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक रूप से भी जोड़ता है.

विद्यार्थियों को भी मिल रहा प्रकृति संरक्षण का संदेश

IIIT रांची समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है, जिनका उद्देश्य छात्रों और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. संस्थान का मानना है कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: IIIT Ranchi: स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी! अब रिसर्च और इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा 


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola