500 में से 499 मार्क्स, देखें एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर प्रतिभा की मार्कशीट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 15 Apr 2026 3:17 PM

विज्ञापन

MP बोर्ड 10वीं की टॉपर प्रतिभा सिंह सोलंकी की फोटो (Image: Social Media)

MP Board 10th Topper 2026 Marksheet: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं में एक बार फिर लड़कियों का बोलबाला रहा है. एमपी बोर्ड 10वीं में इस साल भी लड़की ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है. पन्ना जिले की रहने वाली प्रतिभा सिंह सोलंकी को 500 में से 499 मार्क्स मिला है और वो रैंक 1 टॉपर बनी हैं.

विज्ञापन

MP Board 10th Topper 2026 Marksheet: एमपी बोर्ड द्वारा जारी ऑनलाइन मार्कशीट के अनुसार प्रतिभा सिंह सोलंकी ने लगभग हर विषय में परफेक्ट स्कोर किया है. 10वीं की मार्कशीट में उनके सभी विषयों में डिस्टिंक्शन दर्ज है, यानी हर विषय में बेहतरीन प्रदर्शन. आइए उनकी उनकी पूरी मार्कशीट पर नजर डालते हैं.

MP Board 10th Topper 2026 कौन हैं प्रतिभा सिंह सोलंकी?

प्रतिभा सिंह सोलंकी मूलरूप से राजस्थान के पन्ना जिले की रहने वाली हैं. वो सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल की स्टूडेंट हैं. प्रतिभा के पिता का नाम भर्तेंदु सिंह सोलंकी है. उनकी माता का नाम मेवा सिंह दर्ज है. परिवार ने प्रतिभा की पढ़ाई में लगातार सहयोग किया.

MP Board 10th Topper 2026 Marksheet: प्रतिभा की मार्कशीट

अगर उनकी मार्कशीट को ध्यान से देखें तो प्रतिभा ने हिंदी में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं. इसमें 75 थ्योरी और 25 इंटरनल/प्रैक्टिकल मार्क्स शामिल हैं. अंग्रेजी में उन्हें 99 अंक मिले हैं, जिसमें 74 थ्योरी और 25 इंटरनल मार्क्स हैं. यही एक विषय रहा जिसमें उनका 1 नंबर कटा.

संस्कृत में प्रतिभा ने 98 अंक हासिल किए हैं. इसमें 73 थ्योरी और 25 इंटरनल मार्क्स शामिल हैं मैथमेटिक्स में उन्होंने 100 में 100 नंबर हासिल किए हैं. साइंस में भी प्रतिभा ने पूरे 100 अंक प्राप्त किए हैं. सोशल साइंस में भी उन्होंने 100 में 100 नंबर लेकर अपनी शानदार तैयारी साबित की है.

मार्कशीट में बेस्ट ऑफ 5 नियम

एमपी बोर्ड 10वीं की मार्कशीट बेस्ट ऑफ 5 नियम से तैयार की जाती है. इसमें आपने जिन 6 विषयों की परीक्षा दी है, उनमें से जिन 5 में आपके सबसे ज्यादा नंबर होंगे, उन्हीं को जोड़कर आपका रिजल्ट और प्रतिशत (Percentage) निकाला जाता है. प्रतिभा की मार्कशीट में संस्कृत उनका छठा सब्जेक्ट है.

यह भी पढ़ें: एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स की लिस्ट, कॉमर्स में खुशी और चांदनी ने किया टॉप

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola