पटना का एक ऐसा कॉलेज जो देता है IIT को भी टक्कर, Google Microsoft में प्लेसमेंट
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 24 Aug 2025 10:10 AM
NIT Patna
NIT Patna: बिहार में एक से एक इंजीनियरिंग कॉलेज है. लेकिन एक ऐसा कॉलेज है जो IIT से भी बेहतर प्लेसमेंट देता है. इस कॉलेज में Microsoft, Google और PayTM जैसी कंपनियां आती हैं. हालांकि, यहां दाखिला पाने के लिए जेईई परीक्षा पास करनी पड़ती है.
NIT Patna: बिहार का एक ऐसा कॉलेज है जो आईआईटी को भी टक्कर देता है. यहां के छात्र गूगल माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनी में भी पहुंचते हैं. कॉलेज प्लेसमेंट की बात करें तो ये कॉलेज IITs से भी शानदार प्रदर्शन करता है. अगर आप भी 12वीं के बाद बीटेक करना चाहते हैं तो इस कॉलेज की रैकिंग, दाखिले की प्रक्रिया आदि से जुड़ी जानकारी हासिल कर लें.
NIT Patna Placement: प्लेसमेंट के लिए माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, पेटीएम जैसी बड़ी कंपनी आती है
हम बात कर रहे हैं NIT Patna की. बिहार के इस इंजीनियरिंग कॉलेज (Bihar Engineering College) का प्लेसमेंट रिकॉर्ड इतना जोरदार है कि IITs को भी टक्कर देता है. NIT पटना इस सूची में सबसे उभर कर सामने आता है, जहां कैंपस प्लेसमेंट में Microsoft, Google और PayTM जैसी कंपनियां शामिल रही हैं. कुल मिलाकर बात यह है कि अगर इस कॉलेज में एडमिशन मिल गया तो लाइफ सेट हो जाएगी.
NIT Patna Eligibility: योग्यता
NIT Patna में बीटेक+एमटेक इंजीनियरिंग कोर्स 5 साल और 10 सेमेस्टर में कराया जाता है. इस कॉलेज में दाखिला पाने के लिए छात्रों का जेईई मेन (JEE Main) परीक्षा पास करना जरूरी है. इसी के साथ छात्र का 12वीं में पीसीएम (फिजिक्स+केमिस्ट्री+ मैथ्स) विषय से पास होना जरूरी है.
NIT Patna Admission: कैसे मिलता है दाखिला?
एनआईटी पटना में दाखिला जेईई मेन एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर होता है. जेईई मेन परीक्षा पास करना जरूरी है. जेईई मेन परीक्षा में पास करने के बाद छात्रों को जोसा काउंसलिंग के लिए अप्लाई करना होता, जिसके माध्यम से कॉलेज और कोर्स में सीट पक्की होती है.
NIT Patna 2024 Placement Highest Package: एनआईटी पटना का कैंपस प्लेसमेंट है शानदार
NIT पटना का कैंपस प्लेसमेंट शानदार है. यहां कैंपस प्लेसमेंट सेशन में कई टॉप कंपनियां हिस्सा लेती हैं. साल 2024 की प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार, NIT पटना में ईसीई (ECE) छात्रों को सबसे शानदार ऑफर मिले, और हाईएस्ट पैकेज 45 रुपये लाख तक देखने को मिला.
यह भी पढ़ें- AMU के इन 10 कोर्स से चमकेगी किस्मत, लाखों में होगी कमाई
यह भी पढ़ें- IIT नहीं ये है Scientist और रिसर्च स्टूडेंट्स का Dream College, देखें NIRF रैंकिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










