Indian Army Vacancy 2026: BTech वालों के लिए सेना में नौकरी का मौका, 350 पदों पर निकली वैकेंसी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 Jan 2026 8:50 PM
Indian Army Vacancy 2026: लड़के की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
Indian Army Vacancy 2026: भारतीय सेना स्टाफ सेलेक्शन कमीशन Tech Men वैकेंसी के तहत 350 पोस्ट पर भर्ती होगी. इस भर्ती के लिए इंजीनियर्स अप्लाई कर सकते हैं. आइए, डिटेल देखें.
Indian Army Vacancy 2026: भारतीय सेना ने SSC Tech Men भर्ती 2026 (67th Course) के तहत युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 350 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह सेना में अफसर बनने का शानदार अवसर है.
कौन कर सकता है आवेदन?
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया हो
- फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं
- उम्र सीमा सामान्यतः 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए
Indian Army Vacancy Post Details: कितने पद हैं?
- कुल पद: 350
- विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांच के अनुसार पदों का वितरण किया गया है
Indian Army Recruitment: चयन प्रक्रिया क्या होगी?
- सबसे पहले शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी
- इसके बाद उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा
- इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा
- फाइनल मेरिट के आधार पर ट्रेनिंग के लिए चयन किया जाएगा
Indian Army Vacancy 2026: ट्रेनिंग कहां होगी?
- चयनित उम्मीदवारों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), चेन्नई में ट्रेनिंग दी जाएगी
Indian Army Vacancy 2026: आवेदन कैसे करें?
- आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी
- उम्मीदवार को भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा
- आवेदन की अंतिम तिथि से पहले फॉर्म सबमिट करना जरूरी है
Indian Army Vacancy 2026: उम्मीदवारों के लिए सलाह
- आवेदन से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें
- अपनी योग्यता और ब्रांच के अनुसार ही फॉर्म भरें
- SSB इंटरव्यू की तैयारी अभी से शुरू करें
यह भी पढ़ें- स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जारी किया MTS परीक्षा के लिए सिटी स्लिप, ऐसे डाउनलोड करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










