10वीं 12वीं के बाद मिलेगी पुलिस विभाग में नौकरी, ये 5 भर्तियां हैं आपके लिए बेस्ट

Author : Bhumi Sharma Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 May 2026 2:45 PM

विज्ञापन

पुलिस की सांकेतिक फोटो (Freepik AI Generated)

career in the police department after 10th or 12th: देश की सेवा मेंं शामिल होना है और पता नहीं है की क्या रास्ता अपनाए. तो 10वीं या 12वीं पास करने के बाद भी आपके लिए कई अच्छे अवसर उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

career in the police department after 10th or 12th: यदि आप पुलिस की वर्दी पहनकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो 10वीं या 12वीं पास करने के बाद भी आपके लिए कई अच्छे अवसर उपलब्ध हैं. सही तैयारी, मेहनत और शारीरिक फिटनेस के साथ आप इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कई राज्यों और केंद्र सरकार में पुलिस कांस्टेबल की महत्वपूर्ण भर्तियां निकली हैं.

Career in the Police Department after 10th or 12th: देखें इन 5 प्रमुख भर्तियों की जानकारी

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश में पुलिस की बड़ी भर्ती निकली है. इसमें कुल 32,679 पद हैं. 12वीं पास युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं.चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा (दौड़-ऊंचाई) और मेडिकल से होगा. पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.

विवरणजानकारी
कुल पद32,679
योग्यता12वीं पास
उम्र सीमापुरुष: 18-25 साल
महिला: 18-28 साल
परीक्षा तिथि8, 9 एवं 10 जून 2026
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा + शारीरिक परीक्षा (दौड़-ऊंचाई) + मेडिकल
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

UP Police Constable Recruitment 2026 Notification Check Here

SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2026

केंद्रीय पुलिस बलों में अच्छा मौका है. 10वीं पास उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं.चयन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मेडिकल शामिल है. विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देखें.

विवरणजानकारी
कुल पद25,487
योग्यता10वीं पास
उम्र सीमा18-23 साल
परीक्षाकंप्यूटर आधारित परीक्षा
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा + शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) + मेडिकल

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

झारखंड के युवाओं के लिए अपने राज्ये में नौकरी पानें का यह अच्छा अवसर है.चयन शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा से होगा. नोटिफिकेशन और अपडेट के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर नियमित नजर रखें.

विवरणजानकारी
कुल पद4000 से ज्यादा (अपेक्षित)
योग्यता10वीं पास
उम्र सीमालगभग 18-25 साल
चयन प्रक्रियाशारीरिक परीक्षा + लिखित परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटjssc.jharkhand.gov.in

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

पंजाब पुलिस में भी भर्ती निकाली गई है.इस परीक्षा के लिए आपको पंजाबी भाषा आना जरूरी है.चयन में कंप्यूटर टेस्ट, शारीरिक परीक्षा और मेडिकल मेडिकल परीक्षा होगी. नोटिफिकेशन और अपडेट के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर नियमित नजर रखें.

विवरणजानकारी
कुल पद3,298
योग्यता12वीं पास + पंजाबी भाषा ज्ञान
उम्र सीमा18-28 साल
चयन प्रक्रियाकंप्यूटर टेस्ट + शारीरिक परीक्षा + मेडिकल
आधिकारिक वेबसाइटpunjabpolice.gov.in

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

बिहार में स्पेशल ब्रांच और अन्य पदों पर भर्ती चल रही है. चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक (कुछ पदों पर) और मेडिकल से होगा.नोटिफिकेशन और अपडेट के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर नियमित नजर रखें.

विवरणजानकारी
कुल पदस्पेशल ब्रांच: 83 (अन्य पद भी)
योग्यता12वीं पास
उम्र सीमा18-30 साल (लगभग)
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा + शारीरिक (कुछ पदों पर) + मेडिकल
आधिकारिक वेबसाइटcsbc.bihar.gov.in

यह भी पढ़ें: दौड़ और फिटनेस अच्छी है? पाएं ये सरकारी नौकरी!

विज्ञापन
Bhumi Sharma

लेखक के बारे में

By Bhumi Sharma

Bhumi Sharma is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola