स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जारी किया MTS परीक्षा के लिए सिटी स्लिप, ऐसे डाउनलोड करें

SSC MTS 2026: स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
SSC MTS 2026 City Slip: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है. इस एग्जाम को देने वाले स्टूडेंट्स अब जान सेकेंग कि उनकी परीक्षा किस शहर में है.
SSC MTS 2026 City Slip: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) और हवलदार भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है. SSC ने इस संबंध में नोटिस जारी कर जानकारी दी. जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा.
SSC MTS 2026: मुख्य बातें
- SSC MTS 2026 की City Intimation Slip जारी कर दी गई है.
- उम्मीदवार अपनी स्लिप ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
- City Slip में सिर्फ एग्जाम सिटी और डेट की जानकारी होती है.
- इसमें एग्जाम सेंटर का पूरा पता नहीं दिया जाता.
- एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किया जाएगा.
- City Slip से उम्मीदवार पहले से ट्रैवल और रहने की प्लानिंग कर सकते हैं.
- लॉगिन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी.
- एडमिट कार्ड में ही रोल नंबर, सेंटर एड्रेस और रिपोर्टिंग टाइम मिलेगा.
- परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य होगा.
- बिना एडमिट कार्ड और फोटो ID के एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी.
SSC MTS City Slip: कहां से डाउनलोड करें सिटी स्लिप?
उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी City Intimation Slip डाउनलोड कर सकते हैं. लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की जरूरत होगी.
एडमिट कार्ड कब आएगा?
SSC MTS का एडमिट कार्ड सिटी स्लिप के कुछ दिन बाद जारी किया जाएगा. एडमिट कार्ड में ही परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रोल नंबर और रिपोर्टिंग टाइम लिखा होगा.
यह भी पढ़ें- झारखंड सिविल सर्विस के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




