झारखंड सिविल सर्विस के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से करें अप्लाई

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
JPSC CSE 2026: झारखंड स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) की तरफ से स्टेट कंबाइंड सिविल सर्विस के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो जाएगी. इस बार JPSC CSE परीक्षा के माध्यम से कुल 103 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.
JPSC CSE 2026: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी JPSC ने स्टेट कंबाइंड सिविल सर्विस परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस परीक्षा के जरिए राज्य प्रशासन में अफसर बनने का सपना पूरा किया जा सकता है. JPSC CSE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
JPSC CSE 2026: वैकेंसी डिटेल्स
इस बार JPSC CSE के जरिए कुल 103 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इनमें अलग अलग प्रशासनिक और पुलिस पद शामिल हैं. सबसे ज्यादा पद डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस DSP के 42 और डिप्टी कलेक्टर के 28 हैं. इसके अलावा जिला समन्वयक, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, जेल सुपरिटेंडेंट, असिस्टेंट डायरेक्टर और प्रोबेशन ऑफिसर जैसे पद भी शामिल हैं. इस भर्ती को झारखंड की सबसे प्रतिष्ठित भर्तियों में गिना जाता है.
JPSC CSE 2026 के लिए आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर JPSC CSE 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन डिटेल्स बनाएं.
- आवेदन फॉर्म में पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- निर्धारित परीक्षा फीस ऑनलाइन जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.
JPSC CSE 2026 Exam Notification Check Here
उम्र सीमा और जरूरी योग्यता
JPSC CSE 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र सीमा 35 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी. शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देखने की सलाह दी जाती है, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो.
यह भी पढ़ें: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




