IBPS क्लर्क की 11,403 भर्ती के लिए आज है लास्ट डेट, अप्लाई करने से पहले तैयार कर लें ये डॉक्यूमेंट्स
क्लर्क भर्ती
IBPS Clerk Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने 11,403 क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की आज लास्ट डेट है. अप्लाई करने से पहले सारी डिटेल देख लें.
IBPS Clerk Recruitment 2026: अगर आप बैंक की नौकरी करना चाहते हैं तो आज ही IBPS की भर्ती के लिए अप्लाई कर लें. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) के पदों पर भर्ती निकाली थी. आज इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है. इच्छुक कैंडिडेट्स IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर अप्लाई कर लें.
IBPS क्लर्क भर्ती की लास्ट डेट
| इवेंट | तारीख |
| आवेदन शुरू | 1 अगस्त 2026 |
| आवेदन की लास्ट डेट | 21 अगस्त 2026 |
| फीस भुगतान की लास्ट डेट | 21 अगस्त 2026 |
| आवेदन में संशोधन की लास्ट डेट | 21 अगस्त 2026 |
| प्रीलिम्स परीक्षा | 10 और 11 अक्टूबर 2026 |
| मेन्स परीक्षा | 27 दिसंबर 2026 |

IBPS भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा 1 अगस्त 2026 के अनुसार 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है. रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.
ये भी पढ़ें: यूपी के कई जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं ऐसे करें अप्लाई
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस - 850 रुपये
- एससी / एसटी / PwBD - 175 रुपये
IBPS के लिए चयन प्रक्रिया
IBPS Clerk भर्ती में कैंडिडेट्स का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति देशभर के सहभागी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में की जाएगी.
IBSP क्लर्क भर्ती के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- पासपोर्ट साइज फोटो
- साइन (Signature)
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स
कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे लास्ट समय में वेबसाइट पर बढ़ते ट्रैफिक से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
कैसे करें IBPS क्लर्क भर्ती के लिए अप्लाई?
- IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें.
- आवेदन पत्र भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें.
- आवेदन का प्रिंटआउट फ्यूचर के लिए सेव कर लें.
ये भी पढ़ें: 1 पेज के रिज्यूमे में कभी न करें ये 5 गलतियां, HR पहली नजर में ही कर देते हैं रिजेक्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए