Raksha Bandhan Craft Ideas 2026: ऐसे बनाएं आसान और सुंदर हैंडमेड राखी, देखें DIY आइडियाज

Updated:
विज्ञापन

राखी बनाती हुई छात्राओं का AI जनरेटेड फोटो

Raksha Bandhan Craft Ideas: रक्षाबंधन पर स्कूल में राखी मेंकिंग काॅम्पिटिशन के लिए छात्र कम सामान में खूबसूरत हैंडमेंड राखी बना सकते हैं. यहां ऊन, रंगीन पेपर, बटन और Best Out of Waste सामान से राखी बनाने के आसान और क्रिएटिव आइडियाज जानें.

विज्ञापन

Raksha Bandhan Craft Ideas: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और स्नेह का त्योहार है. इस खास मौके पर बाजार से राखी खरीदने के बजाय कई लोग घर पर अपने हाथों से DIY राखी बनना पसंद करते हैं. स्कूलों में भी राखी मेकिंग काॅम्पिटिशन होते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको कम सामानों में सिम्पल और सुंदर राखी बनने की आइडियाज के बारे में बताएंगे. आईए स्कूल में आसानी से बनाई जा सकने वाली कुछ Raksha Bandhan Craft Ideas के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Necessary Things For Making Rakhi: राखी बनने में किन चीजों की होगी जरूर?

स्कूल में आसान और सुंदर राखी बनाने के लिए बहुत महंगे सामान की जरूरत नहीं है. छात्र घर या स्कूल में आसानी से मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए रंगीन ऊन, रिबन, रंगीन कागज, चार्ट पेपर, मोती, बीड्स, छोटे बटन, सजावटी लेस, ग्लिटर, गोंद, कैंची, स्केच पेन, कॉटन और सजावटी सितारे आदि लिए जा सकते हैं. इसके अलावा पुराने कार्ड, बची हुई गिफ्ट रैपिंग शीट या बेकार पड़े कपड़े के छोटे टुकड़ों से भी राखी का डिजाइन तैयार किया जा सकता है. इससे बच्चों को Best Out of Waste Craft का आइडिया भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें: एसएम कॉलेज की छात्राएं सीखेंगी कबाड़ से उपयोगी सामान बनाना

Simple Rakhi कैसे बनाएं?

सबसे आसान राखी बनाने के लिए छात्रों को सबसे पहले अपनी पसंद के रंग की ऊन या रिबन लेना होगा. इसकी लंबाई कलाई के हिसाब से रखें और दोनों सिरों को थोड़ा अतिरिक्त छोड़ दें. अब रंगीन कागज या चार्ट पेपर से एक छोटा सा गोल या फूल के आकार का डिजाइन काट लें. इस डिजाइन के बीच में एक छोटा मोती, बीड या बटन चिपका दें. इसे और आकर्षक बनाने के लिए किनारों पर ग्लिटर या छोटे सजावटी सितारे लगाए जा सकते हैं. कुछ देर सूखने के बाद आपकी Simple Handmade Rakhi तैयार हो जाएगी.

Image

Wool Rakhi Craft: रंगीन ऊन से कैसे बनाएं राखी?

ऊन से बनाई गई राखी स्कूल के बच्चों के लिए एक आसान और आकर्षक ऑप्शन है. इसके लिए अलग-अलग रंगों की ऊन लेकर उन्हें आपस में गूंथा जा सकता है. बीच में छोटा मोती या बीड लगाकर इसे सुंदर लुक दिया जा सकता है. बच्चे दो या तीन रंगों की ऊन का इस्तेमाल कर अलग-अलग पैटर्न बना सकते हैं. इससे राखी देखने में रंगीन और आकर्षक लगेगी.

Image

Paper Rakhi Craft: पेपर से कैसे सजाएं राखी?

रंगीन कागज से भी बेहद आसान राखी बनाई जा सकती है. छात्र चार्ट पेपर से फूल, दिल, तारा या गोल आकार काटकर उसके ऊपर अपनी पसंद की सजावट कर सकते हैं. पेपर के ऊपर भाई के नाम का पहला अक्षर लिखकर या छोटा सा संदेश जैसे "Happy Raksha Bandhan" लिखकर राखी को पर्सनल टच दिया जा सकता है. इसके बाद पेपर डिजाइन को रिबन या ऊन पर चिपका दें.

Image

Button Rakhi Idea: इससे भी बना सकते है बेस्ट राखी

घर में पड़े पुराने रंगीन बटनों का इस्तेमाल भी राखी बनाने के लिए किया जा सकता है. अलग-अलग आकार के बटनों को एक साथ लगाकर फूल या कोई आकर्षक पैटर्न बनाया जा सकता है. बटन के बीच में छोटा मोती लगाकर इसे और सुंदर बनाया जा सकता है. तैयार डिजाइन को रिबन या ऊन पर चिपकाने के बाद एक सुंदर Button Rakhi तैयार हो जाएगी.

Image

Best Out of Waste Rakhi DIY Hack: वेस्ट चीजों से बनाएं राखी

रक्षाबंधन पर छात्र Best Out of Waste Rakhi भी बना सकते हैं. इसके लिए पुराने ग्रीटिंग कार्ड, अखबार, मैगजीन के रंगीन पन्ने, पुराने कपड़े के टुकड़े, गिफ्ट रैपिंग पेपर और बेकार पड़े बटन जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है. पुराने कार्ड से छोटा फूल या गोल डिजाइन काटकर उसे रंगीन कागज से सजाएं. इसके बाद बीच में बटन या मोती लगाकर रिबन से जोड़ दें. इस तरह बेकार सामान को उपयोगी बनाकर एक खूबसूरत राखी तैयार की जा सकती है.

Image

Don't Make Mistakes in DIY Rakhi: इन बातों का जरूर रखें ध्यान

राखी बनाते समय बच्चों को कैंची और गोंद का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. बहुत छोटे बच्चों को कैंची चलाते समय शिक्षक या पेरेंट्स की मदद लेनी चाहिए. राखी में इस्तेमाल होने वाली सजावटी चीजें बहुत नुकीली या भारी नहीं होनी चाहिए, ताकि इसे पहनने में परेशानी न हो. रक्षाबंधन के मौके पर Handmade Rakhi बनाना बच्चों के लिए सिर्फ एक क्राफ्ट एक्टिविटी नहीं, बल्कि अपनी रचनात्मकता दिखाने का भी शानदार मौका है.

ये भी पढ़ें: साहेबगंज के छात्रों ने जवानों के लिए बनाई राखियां, जम्मू-कश्मीर भेजीं


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola