AIBE 22 के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा
Law Students की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
AIBE 22 Exam Application: वकालत के क्षेत्र में करियर बनाने का शानदार मौका आया है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया यानी BCI की तरफ से ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE 22) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं.
AIBE 22 Exam Application: अगर आपने LLB की पढ़ाई पूरी कर ली है और अब All India Bar Examination यानी AIBE देने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए काम की खबर है. AIBE 22 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन की शुरुआत 19 अगस्त 2026 से हो चुकी है.
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
AIBE 22 के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त 2026 से शुरू हो गए हैं. उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2026 है. अगर फॉर्म में किसी तरह की गलती हो जाती है, तो उसमें सुधार करने का मौका 30 अक्टूबर 2026 तक मिलेगा.
AIBE 22 की जरूरी तारीखें
| कार्यक्रम | तारीख |
| आवेदन शुरू | 19 अगस्त 2026 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 27 अक्टूबर 2026 |
| फीस जमा करने की आखिरी तारीख | 28 अक्टूबर 2026 |
| करेक्शन की आखिरी तारीख | 30 अक्टूबर 2026 |
| एडमिट कार्ड | 14 नवंबर 2026 |
| परीक्षा | 29 नवंबर 2026 |
कितनी देनी होगी आवेदन फीस?
AIBE 22 के लिए आवेदन फीस कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग रखा गया है. General, EWS और OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3500 रुपये फीस देनी होगी. वहीं SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 2500 रुपये है.
फीस का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है. इसके लिए Debit Card, Credit Card, Internet Banking, IMPS, Cash Card या Mobile Wallet का इस्तेमाल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: तीन साल मेंं 342 टेक्निकल कॉलेज की मान्यता रद्द, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा
ऐसे करें AIBE 22 के लिए आवेदन
- AIBE 22 का फॉर्म भरना काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं.
- वेबसाइट पर AIBE 22 Online Application लिंक पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य जरूरी डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें.
- इसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- अब अपनी कैटेगरी के हिसाब से आवेदन फीस जमा करें.
कौन कर सकता है आवेदन?
AIBE 22 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास Bar Council of India से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Law की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवार के पास LLB की डिग्री या 5 वर्षीय Law Degree होनी जरूरी है. यानी जिन्होंने निर्धारित योग्यता पूरी कर ली है, वे इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: AICTE में खाली सीटों पर इस दिन तक एडमिशन, देखें नया शेड्यूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए