राखी की शॉपिंग में बचाने हैं पैसे? 500 रुपये में ऐसे करें गिफ्ट से डेकोरेशन तक इंतजाम

Updated:
विज्ञापन

500 में राखी की पूरी तैयारी, PC - AI

Raksha Bandhan Gift Ideas: रक्षाबंधन मनाना है, लेकिन बजट का भी ध्यान रखना है? चिंता की बात नहीं. सिर्फ 500 रुपये के बजट में भी आप राखी, गिफ्ट, सजावट और मिठाई की पूरी तैयारी कर सकते हैं.

विज्ञापन

Raksha Bandhan Celebration under 500: रक्षाबंधन आते ही मन करता है कि भाई के लिए अच्छी राखी लें, घर को सजाएं और कुछ मीठा भी बनाएं. लेकिन इन सबके बीच बजट थोड़ा बिगड़ सकता है. अगर आप भी इस बार बिना ज्यादा पैसे खर्च किए रक्षाबंधन को खास बनाना चाहते हैं, तो 500 रुपये का छोटा सा बजट बनाकर काम चलाया जा सकता है. इसके लिए हर चीज बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद सामान और थोड़ी क्रिएटिविटी से आप राखी की तैयारी खूबसूरत भी रख सकते हैं और जेब पर बोझ भी नहीं पड़ेगा.

राखी पर 50 रुपये तक खर्च करें राखी पर 500

भाई के लिए महंगी राखी लेने की जरूरत नहीं है. 30 से 50 रुपये तक में भी अच्छी राखी मिल जाएगी. भाई की पसंद देखकर सिंपल और प्यारी राखी चुनें.

200 रुपये का रखें गिफ्ट बजट

महंगे गिफ्ट की जगह भाई के काम की चीज लें. चॉकलेट, मग, कीचेन, वॉलेट या कोई छोटी पसंदीदा चीज 200 के अंदर मिल सकती है.

रक्षाबंधन पर भाई को देना है कुछ खास? इन आइडियाज पर डालें एक नजर

100 रुपये में करें सजावट

घर में रखी लाइट्स और पुराने सजावटी सामान का इस्तेमाल करें. रंगीन कागज और रिबन से खुद छोटी सजावट बना सकती हैं. इससे नए सामान पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं होंगे.

100 रुपये में बनाएं मिठाई

बाजार से मिठाई का बड़ा डिब्बा लेने के बजाय घर पर सूजी का हलवा, सेवई या नारियल की मिठाई बना लें. स्वाद भी अच्छा रहेगा और पैसे भी बचेंगे.

50 रुपये में बनाएं खास याद

भाई के लिए हाथ से छोटा सा कार्ड बनाएं या दोनों की कोई प्यारी फोटो लगाकर छोटा नोट दें. यह छोटा गिफ्ट भी काफी खास लगेगा.

यह भी पढ़ें: राखी के लिए चाहिए परफेक्ट मेहंदी? ये लेटेस्ट डिजाइन जरूर करें ट्राई



विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola