यूपी के कई जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं ऐसे करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन

आंगनबाड़ी सेविका की सांकेतिक फोटो

UP Anganwadi Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है. 12वीं पास स्थानीय महिला कैंडिडेट्स ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं. जानिए योग्यता, आयु सीमा और सेलेक्शन का पूरा नियम.

विज्ञापन

UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी और रोजगार की तलाश कर रहीं महिलाओं के लिए बड़ा मौका है. राज्य सरकार के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (ICDS UP) की ओर से अलग-अलग जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती निकाली गई है.

विज्ञापन

कई जिलों में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य महिला कैंडिडेट्स ऑफिशियल पोर्टल upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं.

UP Anganwadi Bharti 2026: प्रमुख जिलों में चल रही प्रक्रिया

चूंकि यह भर्ती पूरी तरह से जिलावार (District-wise) और ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जाती है, इसलिए हर जिले का रोस्टर और आखिरी तारीख अलग होती है. चित्रकूट, झांसी, कानपुर, महाराजगंज, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ और प्रयागराज समेत कई जिलों में रोस्टर के अनुसार प्रक्रिया जोरों पर है. ऐसे में महिला कैंडिडेट्स अपने संबंधित जिले की ऑफिशियल अपडेट समय-समय पर चेक करते रहें.

Image

UP Anganwadi Bharti 2026: कौन कर सकता है अप्लाई? (योग्यता और उम्र सीमा)

  • शैक्षणिक योग्यता: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों पदों के लिए न्यूनतम योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है.
  • उम्र सीमा: कैंडिडेट्स की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • स्थानीय निवासी होना अनिवार्य: जिस ग्राम पंचायत या शहरी वार्ड के लिए वैकेंसी निकली है, कैंडिडेट को उसी क्षेत्र का स्थायी निवासी होना जरूरी है.

UP Anganwadi Bharti 2026 Selection Process: बिना परीक्षा के सीधे मेरिट पर होगा चयन

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी:

  • सेलेक्शन पूरी तरह 10वीं और 12वीं में मिले अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा.
  • अगर किसी कैंडिडेट के पास ग्रेजुएशन या उससे ऊपर की डिग्री है, तो उसके अंक भी मेरिट में जोड़े जा सकते हैं.
  • विधवा, तलाकशुदा और गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवार की महिलाओं को नियमों के अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: पशु पालन विभाग में 1308 पदों पर होगी भर्ती, अप्लाई करने से पहले देखें डिटेल

UP Anganwadi Bharti 2026 How To Apply: ऑनलाइन फॉर्म भरने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर अपने जिले, ब्लॉक और ग्राम पंचायत-वार्ड का चयन करें.
  3. खाली पदों का विवरण देखें और 'Apply Online' पर क्लिक करें.
  4. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  5. फॉर्म में मांगी गई सभी पर्सनल और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें.
  6. 10वीं-12वीं की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और फोटो अपलोड करें.
  7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
Image

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026: फॉर्म भरते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

  • आवेदन पूरी तरह मुफ्त (Free) है. किसी भी तरह की फीस नहीं ली जा रही है.
  • अलग-अलग जिलों में आवेदन की आखिरी तारीख अलग-अलग तय की गई है.
  • फॉर्म भरने से पहले निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र तैयार रखें.
  • केवल ऑनलाइन माध्यम से भरे गए फॉर्म ही मान्य होंगे.

ये भी पढ़ें: बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2026: 22 हजार से अधिक पदों पर सीधी बहाली, यहां देखें पूरी डिटेल


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola