झारखंड में मैट्रिक हिंदी और विज्ञान की दोबारा परीक्षा कब होगी? मैट्रिक और इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख घोषित
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 01 Mar 2025 5:10 AM
परीक्षा हाॅल में बैठे बच्चों की सांकेतिक तस्वीर (JAC 10 Compartment Time Table 2025)
JAC Board Exam 2025: झारखंड में मैट्रिक की हिंदी की परीक्षा अब सात मार्च को और विज्ञान की परीक्षा आठ मार्च को होगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इस बाबत पत्र जारी किया है. मैट्रिक और इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 से 25 मार्च तक होगी.
JAC Board Exam 2025: रांची-झारखंड में मैट्रिक की हिंदी और विज्ञान की पुनर्परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गयी है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि हिंदी की परीक्षा सात मार्च को और विज्ञान की परीक्षा आठ मार्च को होगी. प्रश्न पत्र आउट (पेपर लीक) होने के बाद दोनों परीक्षाएं रद्द कर दी गयी थीं. इसके बाद अब इन परीक्षाओं के लिए नयी तारीख की घोषणा की गयी है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने दोबारा परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. पेपर लीक केस में झारखंड की कोडरमा पुलिस ने गिरिडीह जिले से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पिछले दिनों पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद जैक बोर्ड ने दोनों परीक्षाओं को रद्द कर दिया था. इसके साथ ही कार्रवाई भी की गयी थी. गिरिडीह से पेपर लीक हुआ था. यहां मजदूर बनकर आरोपियों ने पेपर लीक किया था.
प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख भी घोषित
जैक बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर की प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है. मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 25 मार्च तक संबंधित विद्यालय में होगी. इंटर की प्रायोगिक परीक्षा भी 10 से 25 मार्च तक होगी. प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित स्कूल/कॉलेज द्वारा ली जायेंगी. स्कूल/कॉलेज प्रायोगिक परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन का अंक ऑनलाइन अपलोड करेंगे. परीक्षा का अंक 11 से 26 मार्च तक अपलोड होगा.
11वीं बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए जैक ने दिया मौका
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 11वीं बोर्ड परीक्षा-2025 का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को एक और अवसर दिया है. अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के सात मार्च तक फार्म भर सकेंगे, जबकि विलंब शुल्क के साथ आठ मार्च से लेकर 12 मार्च तक परीक्षा आवेदन जमा किया जा सकेगा. उल्लेखनीय है कि 11वीं परीक्षा के लिए जैक की ओर से पूर्व में भी अभ्यर्थियों से फार्म भरवाया गया है.
पढ़ें प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: सावधान! कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










