ePaper

भूल चुके हैं पुराना पीएफ? EPFO के नए सिस्टम से अब घर बैठे वापस मिलेगा आपका पैसा

Updated at : 24 Feb 2026 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
EPFO Balance

EPFO Balance

EPFO Balance: पुरानी नौकरियों का फंसा हुआ PF फंड अब सिरदर्द नहीं बनेगा. EPFO ने बंद पड़े खातों से सीधे बैंक ट्रांसफर की नई सुविधा शुरू की है. अगर आपके पुराने खाते में 1,000 रुपए तक जमा हैं, तो जानिए बिना फॉर्म भरे यह पैसा आपको कैसे मिलेगा.

विज्ञापन

EPFO Balance: नौकरी बदलने के बाद छूट गए पीएफ फंड को लेकर श्रम मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है. अब EPFO आपके उन इनएक्टिव खातों का पैसा वापस करने जा रहा है जिन्हें आप भूल चुके थे. खास बात यह है कि इसके लिए अब कर्मचारियों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे.

इन लोगों को मिलेगा सबसे पहले फायदा

सरकार ने देशभर में 31 लाख ऐसे खातों को शॉर्टलिस्ट किया है जिनमें सालों से कोई हलचल नहीं हुई.

  • सबसे पहले उन 6 लाख लोगों का पैसा लौटाया जा रहा है जिनके खाते में 1000 रुपये या उससे कम जमा हैं.
  • अगर आपकी KYC पूरी है, तो यह राशि बिना किसी आवेदन के सीधे आपके आधार लिंक बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दी जाएगी.

डिफॉल्टर कंपनियों की अब खैर नहीं

PF चोरी रोकने के लिए ईपीएफओ ने अपनी निगरानी और सख्त कर दी है. अब EPFO का सिस्टम GST और GeM पोर्टल से जुड़ चुका है. इससे उन कंपनियों को तुरंत पकड़ लिया जाएगा जो कर्मचारियों की सैलरी से PF काटती हैं लेकिन उसे खाते में जमा नहीं करतीं.

3 साल वाला नियम जान लीजिए

EPFO के मुताबिक, जिस खाते में लगातार 36 महीने तक कोई नई राशि जमा नहीं होती या निकासी नहीं होती, उसे इनऑपरेटिव यानी निष्क्रिय मान लिया जाता है. हालांकि, आप अपने UAN के जरिए इस पैसे को कभी भी नए खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं.

घर बैठे ऐसे देखें अपना पुराना बैलेंस

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर कॉल करें.
  • EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 पर भेजें.
  • ऐप में जाकर View Passbook विकल्प चुनें.

Also Read: बेटी हुई तो खाते में आएंगे इतने रुपए, जानें सरकार की इस स्कीम का कैसे उठाएं फायदा

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola