आईपीएल 2026 से पहले एलएसजी का नया लोगो, जानें क्या है खास

Updated:
विज्ञापन
आईपीएल 2026 से पहले एलएसजी का नया लोगो, जानें क्या है खास

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) सीजन से पहले अपना नया लोगो जारी किया. लोगो में तीन प्रतीकों – गरुड़, मुकुट और हाथी का प्रयोग किया गया है.

विज्ञापन

Lucknow Super Giants New Logo: एलएसजी ने अपने लोगो के बारे में बताया कि नया लोगो खास संदेश देता है. जो शहर, राज्य और उन प्रशंसकों की भावना को दर्शाता है जो शुरुआत से ही फ्रेंचाइजी के साथ खड़े रहे हैं.

प्रतिकों को क्या है मतलब?

गरुड़- लोगो में प्रतीकों के बारे में विस्तार से बताते हुए एलएसजी ने कहा, गरुड़ साहस का प्रतीक है. उठने का, चुनौतियों का सामना करने का और कभी पीछे न हटने का साहस. यह उस निडर क्रिकेट को दर्शाता है जिसे सुपर जायंट्स खेलने का प्रयास करते हैं और इस विश्वास को कि जब आप एक साथ आगे बढ़ते हैं तो कोई भी सपना बहुत बड़ा नहीं होता.

मुकुट- मुकुट गौरव और जिम्मेदारी का प्रतीक है. हर बार जब टीम मैदान पर उतरती है, तो वह लाखों की उम्मीदों को अपने साथ लेकर चलती है. मुकुट इस बात की याद दिलाता है कि इस जर्सी को पहनना एक सम्मान है और यह सम्मान हर दिन अर्जित करना पड़ता है.

हाथी- लोगो के मध्य में हाथी खड़ा है. हाथी शक्ति, बुद्धिमत्ता, धैर्य और एकता का प्रतीक है. यह प्रशंसकों के अटूट समर्थन को दर्शाता है, उस तरह की वफादारी को जो किसी एक परिणाम से नहीं डगमगाती बल्कि हर सीजन में मजबूत बनी रहती है.

शशवत गोयनका ने क्या कहा?

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक और आरपीएसजी ग्रुप के उपाध्यक्ष शशवत गोयनका ने कहा, यह नया लोगो हमारे लिए बेहद भावनात्मक है. लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लोगों ने पहले दिन से ही सुपर जायंट्स को दिल से अपनाया. यह प्रतीक उस प्यार और विश्वास को श्रद्धांजलि है. गरुड़ हमारे और ऊंचाइयों को छूने के सपनों को दर्शाता है. मुकुट उस गर्व को दर्शाता है जो आप हर बार मैदान पर उतरते समय हम पर दिखाते हैं. और हाथी उस ताकत और वफादारी को दर्शाता है जो इस क्षेत्र की पहचान है. यह सिर्फ पहचान में बदलाव नहीं है। यह एक वादा है.

आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स की पूरी टीम

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आवेश खान, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शिन कुलकर्णी, हिम्मत सिंह, एम सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, शाहबाज़ अहमद, जोश इंग्लिस (8.5 करोड़ रुपये), मुकुल चौधरी (2.6 करोड़ रुपये), अक्षत रघुवंशी (2.2 करोड़ रुपये), वानिंदु हसरंगा (2 करोड़ रुपये), एनरिक नॉर्टजे (2 करोड़ रुपये), नमन तिवारी (1 करोड़ रुपये).

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola