TRE 4 में 45 हजार शिक्षक भर्ती, दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से टीचर
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 21 Feb 2026 2:10 PM
Bihar BPSC TRE 4.0
Bihar BPSC TRE 4.0: बिहार में शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. शिक्षा मंत्री ने TRE 4 के तहत 45 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के संकेत दिए हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार में एजुेकशन पर कितना खर्च किया जा रहा है.
Bihar BPSC TRE 4.0: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार ने बड़े ऐलान किए हैं. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधानसभा में बताया कि राज्य में शिक्षकों की बड़े पैमाने पर बहाली जारी है और TRE 4 के तहत 45 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी. अब तक TRE 1.0 से 3.0 के जरिए लाखों शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है.
45 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार में एक किलोमीटर पर प्रारंभिक, तीन किलोमीटर पर प्राथमिक स्कूल खोले गए हैं. दो नवंबर, 2023 को पटना के गांधी मैदान से एक लाख 23 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. शिक्षा मंत्री ने कहा कि BPSC TRE 1.0 से BPSC TRE 3.0 तक एक लाख 26 हजार शिक्षकों की बहाली हुई. TRE 4 में 45 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली होगी. इसे बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी के रूप में देखा जा रहा है.
दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से शिक्षक
वहीं सात हजार से अधिक विशेष शिक्षक बहाल होंगे, जो दिव्यांग बच्चों को पढ़ाएंगे. कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के तहत बहाल ढाई लाख शिक्षकों को सामान्य परीक्षा लेकर बहाल किया गया. बिहार में 5 लाख 87 हजार शिक्षक नियुक्त हो गए हैं. कहा कि वर्ष 2005 तक डेढ़ लाख से अधिक शिक्षक नहीं थे.
शिक्षकों की बहाली में नहीं हुई कोई गड़बड़ी
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की बहाली में कोई गड़बड़ी नहीं हुई. कहीं से भी भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं हुई. कक्षा एक से 12 तक छात्रों की छात्रवृत्ति दोगुनी की गई. इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना से चार लाख 67 हजार 253 छात्र-छात्राओं को लाभ हुआ. एक करोड़ तीन लाख बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जा रहा है. मध्याह्ल भोजन की थर्ड पार्टी मॉनीटरिंग करायी जा रही है. मध्याह्न भोजन में ठीक से काम नहीं करने वाले संस्थानों को निलंबित कर दिया गया है. कहा कि बच्चों को समुचित तरीके से पढ़ाने के लिए साल में दो बार शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके तहत तीन लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित कर दिया गया है.
हर ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री व मॉडल कॉलेज
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हर ब्लॉक में डिग्री और मॉडल कॉलेज खोले जाएंगे. कहा कि पहले 12 फीसदी बच्चे स्कूल से बाहर रहते थे. अब यह संख्या घटकर एक फीसदी ही रह गयी है. 65 छात्रों पर पहले एक शिक्षक हुआ करते थे, अब 29 छात्रों पर एक शिक्षक हैं. ये देश में सबसे अधिक है. कहा कि महिलाओं की साक्षरता दर पहले 34 फीसदी थी, 2023 में ये बढ़कर 74 फीसदी हो गई है. 4.5 लाख बच्चे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से राशि प्राप्त कर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. मात्र दो विश्वविद्यालय का ही सेशन लेट है.
शिक्षा बजट पर हुई वृद्धि
सुनील कुमार ने कहा कि 2005 के पहले बिहार का शिक्षा बजट 4400 करोड़ रुपये हुआ करता था. अब वर्ष 2026-27 में शिक्षा बजट 70 हजार करोड़ रुपये का हो गया है. ये कुल वार्षिक बजट का 20 फीसदी है. 20 फीसदी राशि केवल बिहार में ही शिक्षा पर खर्च रही है.
यह भी पढ़ें- बिहार के युवा बनेंगे AI एक्सपर्ट, इंजीनियरिंग कॉलेज में Free एआई की पढ़ाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










