अरे वाह! अब एक ही रैंक पर अलग-अलग IIT में कर सकेंगे पढ़ाई
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 20 Feb 2026 3:20 PM
स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
IIT Madras: दुनियाभर में चल रहे यूनिवर्सिटी एक्सेंज प्रोग्राम की तरह अब IIT भी एक नई पहल शुरू करने जा रहा है. इसके तहत अब स्टूडेंट्स एक साथ कई सारे कैंपस में पढ़ाई कर सकते हैं.
IIT Madras: इस अकैडमिक सेशन यानी कि 2026 से स्टूडेंट्स IIT के अलग-अलग कैंपस में पढ़ाई कर सकेंगे. स्टूडेंट्स किसी दूसरे IIT में सेलेक्टेड कोर्स या पूरा एक टर्म भी बिता सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि वहां हासिल किए गए क्रेडिट आपके मूल IIT के स्कोरकार्ड में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे.
IIT Madras और दूसरे IITs में फॉलो होगा ये नियम
IIT Madras के डायरेक्टर V Kamakoti ने इस मामले को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि अलग-अलग IIT के कोर्स और सिलेबस का मिलान किया जा रहा है. जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तब IIT मद्रास का स्टूडेंट किसी दूसरे IIT में एक टर्म पढ़ सकेगा. इसी तरह Indian Institute of Technology Kanpur, Indian Institute of Technology Delhi या Indian Institute of Technology Indore के स्टूडेंट भी IIT मद्रास आकर पढ़ाई कर सकेंगे और अपने होम इंस्टीट्यूट में क्रेडिट ट्रांसफर करवा सकेंगे.
लचीलापन लाने के लिए लिया गया कदम
इस नई पहल से स्टूडेंट्स को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. ट्रेडिशिनल सिस्टम की तरह अब उनके पास रैंक के कारण सीमित विकल्प नहीं होगा. दुनियाभर में चल रहे यूनिवर्सिटी एक्सेंज प्रोग्राम जैसे होगा.
एक रैंक और कई कैंपस में पढ़ाई का मौका
अभी इस नियम पर विचार चल रहा है. अंतिम रूप मिलने के बाद IITs में फॉलो होगा. इस योजना से छात्रों को ज्यादा ऑप्शन, अलग-अलग कैंपस का अनुभव और इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग के बेहतर मौके मिलेंगे. एक तरह से कहें तो एक रैंक और कई कैंपस में सिखने का मौका.
यह भी पढ़ें- Civil vs Mechanical Engineering: आपके करियर के लिए कौन-सी ब्रांच है सबसे बेस्ट? जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










