पूर्णिया से किशनगंज तक शाह डालेंगे डेरा, डीएम-एसपी के साथ करेंगे बैठक, क्या है मिशन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के लिए सीमांचल दौरे पर आ रहे हैं. पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में वे सीमा सुरक्षा, घुसपैठ और विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. बॉर्डर इलाकों में हाई लेवल बैठकें होंगी.
Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के सीमांचल क्षेत्र में तीन दिनों के लिए डेरा डालने जा रहे हैं. उनका यह दौरा सामान्य दौरा से कहीं अधिक देश की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 25 फरवरी से शुरू होने वाले इस दौरे में शाह सीमाई इलाकों में घुसपैठ और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच करेंगे.
क्या है शाह का पूरा कार्यक्रम?
गृह मंत्री बुधवार शाम 4 बजे पूर्णिया पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा किशनगंज के लिए रवाना होंगे. किशनगंज में वे समाहरणालय में दो घंटे तक समीक्षा बैठक करेंगे और बुधवार की रात वहीं विश्राम करेंगे. अगले दिन यानी 26 फरवरी को वे अररिया जाएंगे, जहां सुबह 11 बजे लेटी सीमा चौकी का उद्घाटन करेंगे.
इसके बाद अररिया में ही सीमावर्ती जिलों के डीएम और एसपी के साथ भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इसी दिन वे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की समीक्षा भी करेंगे. 26 की रात वे पूर्णिया में रुकेंगे और 27 फरवरी को फिर से अधिकारियों के साथ बैठक कर दिल्ली लौट जाएंगे.
चुनौती से निपटने की तैयारी
सीमांचल का इलाका नेपाल और बांग्लादेश की सीमाओं के बेहद करीब है और चिकन नेक के पास होने के कारण यह इलाका बहुत संवेदनशील है. गृह मंत्री का मुख्य ध्यान यहां बदल रही डेमोग्राफी और घुसपैठ पर है. खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमाई इलाकों में बढ़ता कट्टरवाद देश की सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकता है. शाह इस दौरे में सात जिलों के कप्तानों के साथ सीधे संवाद करेंगे ताकि घुसपैठ की वर्तमान स्थिति और उसे रोकने के लिए भविष्य की रणनीति पर ठोस कदम उठाया जा सके.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
किशनगंज और पूर्णिया प्रशासन ने गृह मंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा की अभेद्य दीवार खड़ी कर दी है. डीएम और एसपी खुद कार्यक्रम स्थलों का जायजा ले रहे हैं. हवाई अड्डे से लेकर सभा स्थल तक हर 100 मीटर पर पुलिस बल तैनात रहेंगे. माना जा रहा है कि इस दौरे के बाद सीमाई इलाकों में अर्धसैनिक बलों की तैनाती और निगरानी के तरीकों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: NH-106 का नया रूट तैयार, माणिकपुर से बुढ़ावे तक बनेगा बाईपास, सॉयल टेस्टिंग और सर्वे शुरू
बिहार नगरपालिका संशोधन बिल 2026 मंजूर, अब बोर्ड और निगमों में आयोग करेगा सीधी भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




