बिहार नगरपालिका संशोधन बिल 2026 मंजूर, अब बोर्ड और निगमों में आयोग करेगा सीधी भर्ती

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Feb 2026 5:26 PM

विज्ञापन

बिहार सीएम नीतीश कुमार

New Recruitment Rules: बिहार विधानसभा ने चार विधेयकों को मंजूरी दे दी है. अब बोर्ड और निगमों में भर्तियां आयोगों के जरिए होंगी, जिससे प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी बनेगी. नगर निकायों में भी नई व्यवस्था लागू होगी और सिविल कोर्ट का नाम बदलकर बिहार सिविल न्यायालय किया जाएगा.

विज्ञापन

New Recruitment Rules: बिहार की नीतीश सरकार ने सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को आधुनिक और दुरुस्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. मंगलवार को बिहार विधानसभा में चार महत्वपूर्ण संशोधन विधेयकों को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया. आइये जानते हैं क्या-बदलाव हुआ है?

अब कैसे मिलेंगी नौकरियां?

सबसे बड़ा बदलाव राज्य के विभिन्न बोर्डों और निगमों में भर्ती की प्रक्रिया को लेकर हुआ है. अब तक ये संस्थान अपने स्तर पर नियुक्तियां कर लेते थे, जिससे अक्सर धांधली की शिकायतें आती थीं. लेकिन अब नए नियमों के तहत, ग्रुप- बी और सी पदों पर भर्ती अब बिहार तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से होगी. ग्रुप-डी के पदों के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) परीक्षा आयोजित करेगा. संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने साफ किया कि इस बदलाव से चयन प्रक्रिया निष्पक्ष होगी और मेधावी युवाओं को मौका मिलेगा.

नगर निगमों में अब नहीं चलेगी मनमानी

बिहार नगरपालिका (संशोधन) विधेयक के जरिए स्थानीय सरकार चलाने के तरीके में बदलाव किया गया है. अब नगर निकायों की स्थायी समितियों के सदस्यों का चुनाव केवल अध्यक्ष के नॉमिनेशन से नहीं होगा. अब सदस्यों के बीच से डेमोक्रेटिक तरीके से चुनाव होगा, जिससे जवाबदेही बढ़ेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

और क्या बदलाव हुआ

अंग्रेज काल से चले आ रहे बिहार, उड़ीसा, बंगाल और असम सिविल न्यायालय के नाम को अब बदल दिया गया है. बिहार सिविल न्यायालय विधेयक 2026 के पारित होने के बाद अब इसे बिहार सिविल न्यायालय के नाम से जाना जायेगा. इन विधेयकों के पारित होने से बिहार में प्रशासनिक सुधार की उम्मीद है. इससे सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और तेजी आएगी.

इसे भी पढ़ें: NH-106 का नया रूट तैयार, माणिकपुर से बुढ़ावे तक बनेगा बाईपास, सॉयल टेस्टिंग और सर्वे शुरू

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन