इंटेलिजेंस ब्यूरो में सिक्योरिटी असिस्टेंट का रिजल्ट जारी, 4987 पदों पर होंगी भर्तियां

Edited by Ravi Mallick
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Canva)

IB SA Tier 2 Result 2026: इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी IB में नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. गृह मंत्रालय की तरफ से IB Security Assistant Tier 2 Exam का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

IB SA Tier 2 Result 2026: इंटेलिजेंस ब्यूरो में सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती के लिए जिन कैंडिडेट्स ने Tier 1 परीक्षा पास करने के बाद Tier 2 एग्जाम दिया था उनका इंतजार खत्म हो गया है. वे कैंडिडेट्स अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल 4987 पदों पर भर्तियां होंगी.

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4987 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. Tier 2 परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब अगले चरण यानी Tier 3 Interview और Personality Test में शामिल होंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

ऐसे चेक करें IB SA Tier 2 Result

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर IB Security Assistant Tier 2 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • अपने रोल नंबर को PDF में सर्च करें.
  • अगर रोल नंबर दिखाई देता है तो उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट हो चुके हैं.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सेव कर लें.

IB SA Tier 2 Result 2026 Check Here

जरूरी तारीखें

IB Security Assistant भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू हुई थी. ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2025 तय की गई थी. वहीं ऑफलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 19 अगस्त 2025 रखी गई थी. Tier 2 परीक्षा का आयोजन तय शेड्यूल के अनुसार कराया गया. अब 8 मई 2026 को इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती में अलग-अलग कैटेगरी के लिए सीटें तय की गई हैं. सबसे ज्यादा 2471 पद General कैटेगरी के लिए रखे गए हैं. वहीं OBC वर्ग के लिए 1015 पद निर्धारित किए गए हैं. EWS उम्मीदवारों को 501 सीटें दी गई हैं. इसके अलावा SC वर्ग के लिए 574 और ST कैटेगरी के लिए 426 पद तय किए गए हैं. कुल मिलाकर 4987 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: OTR एप्लीकेशन, 100 रुपये की फीस, जानें BPSC 72वीं परीक्षा में आवेदन करने का सही तारीका

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola