Today In History 24th November: आज के दिन पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद लौटे थे स्वदेश
Today In History 27th February
आज के दिन साल 2007 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद अपने देश लौटे थे. साथ ही जानें आज के दिन पर देश और विदेश में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं का विवरण.
Today In History 24th November: पाकिस्तान में 24 नवंबर की तारीख को इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2007 में इसी दिन पड़ोसी देश के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे थे. स्वदेश लौटने के बाद शरीफ ने 2008 में हुए चुनावों में भागीदारी की और इस चुनाव के बाद ही जनरल परवेज मुशर्रफ के सैन्य शासन का अंत हुआ था.
देश दुनिया में 24 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1859 – चार्ल्स डार्विन की ‘ऑन द ओरिजिन ऑफ स्पेशीज’ का प्रकाशन.
- 1874 : अमेरिका के खोजकर्ता जोसेफ फरवेल ग्लिडन ने वाणिज्यिक रूप से सफल कांटेदार तार का पेटेंट हासिल किया.
- 1963 : अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या करने वाले व्यक्ति की हत्या. हमलावर ने डलास थाने में उसे बहुत करीब से गोली मारी.
- 1999 : भारत की कुंजुरानी देवी ने एथेंस में विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की.
- 2001 : तुर्की की ग्रैंड नेशनल एसेम्बली ने देश के कानून में बदलाव करके महिलाओं को कानूनी तौर पर पुरुषों के बराबर ला खड़ा किया.
- 2006 : पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई.
- 2007 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे.
- 2018 : भारतीय महिला मुक्केबाजी की सुपरस्टार एम सी मेरीकॉम (48 किग्रा) ने दसवीं महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता.
- 2020 : भारत सरकार ने अली एक्सप्रेस, अलीपे कैशिअर, कैमकार्ड समेत 43 और चीनी मोबाइल ऐप पर पाबंदी लगायी .
- 2021: इंग्लिश चैनल में नौका डूबने से कम से कम 31 की मौत.
- 2022: लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख चुने गए.
- 2023 : हमास ने संघर्ष विराम समझौते के तहत 13 इजराइलियों समेत बंधकों के पहले समूह को रिहा किया.
सामान्य ज्ञान से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: Bihar Success Story: बिहार की बेटी ने किया कमाल, गूगल ने दिया 60 लाख का पैकेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










