दुनिया का सबसे बड़ा पढ़ाकू देश भारत, जानें चीन और अमेरिका का हाल

Updated:
विज्ञापन
Worlds Hours spent reading

सांकेतिक फोटो (Canva)

जब भी पढ़ाई-लिखाई की बात आती है, तो हमारे घरों में एक ही डायलॉग सुनने को मिलता है, दिनभर बस फोन में घुसे रहो, कभी दो पन्ने पलटकर पढ़ भी लिया करो. NOP वर्ल्ड कल्चर स्कोर इंडेक्स की रिपोर्ट ने हैरान कर दिया है. दुनिया में सबसे ज्यादा किताबें और अखबार पढ़ने के मामले में भारतीय सबसे आगे हैं. भारत इस लिस्ट में नंबर वन पर आ गया है.

विज्ञापन

हाल ही में आए ‘NOP वर्ल्ड कल्चरस्कोर इंडेक्स’ ने पूरी दुनिया के होश उड़ा दिए हैं. इस सर्वे में यह देखा गया कि आखिर किस देश के लोग हफ्ते में कितना समय पढ़ने (Reading) में बिताते हैं. जब नतीजे आए, तो बड़े-बड़े विकसित देश देखते रह गए और भारत ने बाजी मार ली. इस इंडेक्स के मुताबिक, भारत में एक इंसान हफ्ते में औसतन 10 घंटे और 42 मिनट पढ़ने में बिताता है यानी रोज का करीब डेढ़ घंटा.

भारत में आज भी सुबह की शुरुआत चाय और अखबार के बिना अधूरी मानी जाती है. इसके अलावा, हमारे यहां सरकारी नौकरी, इंजीनियरिंग और मेडिकल के कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स का ऐसा क्रेज है कि स्टूडेंट्स दिन-रात किताबों में डूबे रहते हैं. हमारी इसी आदत ने हमें दुनिया का सबसे बड़ा पढ़ाकू देश बना दिया है.

WOS ने किया शेयर

चीन और अमेरिका का क्या हाल है?

चीन इस रेस में तीसरे नंबर पर है. वहां के लोग हफ्ते में करीब 8 घंटे पढ़ते हैं, जो भारत से पूरे 2 घंटे 42 मिनट कम है. पढ़ाई के मामले में चीन अभी भारत से पीछे है.

रैंकदेशहर हफ्ते पढ़ने का औसत समय (घंटे:मिनट)
1भारत (India)10:42
2थाईलैंड (Thailand)09:24
3चीन (China)08:00
4फिलीपींस (Philippines)07:36
5मिस्र (Egypt)07:30
6चेकिया (Czechia)07:24
7रूस (Russia)07:06
8स्वीडन (Sweden) / फ्रांस (France)06:54
9हंगरी (Hungary) / सऊदी अरब (Saudi Arabia)06:48
10हांगकांग (Hong Kong)06:42
11पोलैंड (Poland)06:30
12वेनेजुएला (Venezuela)06:24
13दक्षिण अफ्रीका (South Africa) / ऑस्ट्रेलिया (Australia)06:18
14इंडोनेशिया (Indonesia)06:00
15अर्जेंटीना (Argentina) / तुर्की (Turkey)05:54
16स्पेन (Spain) / कनाडा (Canada)05:48
17जर्मनी (Germany) / अमेरिका (USA)05:42
18इटली (Italy)05:36
19मैक्सिको (Mexico)05:30
20ब्रिटेन (UK)05:18
21ब्राजील (Brazil)05:15
22ताइवान (Taiwan)05:00
23जापान (Japan)04:06
24दक्षिण कोरिया (South Korea)03:06

असली झटका तो अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों को लगा है. खुद को मॉडर्न और सबसे एडवांस बताने वाला अमेरिका इस लिस्ट में बहुत नीचे है. वहां के लोग हफ्ते में सिर्फ 5 घंटे 42 मिनट ही पढ़ते हैं. मतलब इंडिया का आधा. वहीं ब्रिटेन (UK) का हाल तो और बुरा है, वहां का स्कोर सिर्फ 5 घंटे 18 मिनट है.

यह भी पढ़ें- NIT ने तोड़ा IIT का भी रिकॉर्ड, कौशिक रेड्डी को मिला 1.56 करोड़ का पैकेज

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola