NIT कुरुक्षेत्र ने तोड़ा IIT का भी रिकॉर्ड, कौशिक रेड्डी को मिला 1.56 करोड़ का पैकेज

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 09 Jun 2026 2:34 PM

विज्ञापन

NIT कुरुक्षेत्र (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

NIT Kurukshetra Placement: हाल ही में NIT कुरुक्षेत्र को 1.56 लाख सालाना का पैकेज मिला है. यहां प्लेसमेंट कॉलेज को एक नए लेवल पर ले जाएगा. साथ ही BTech की पढ़ाई करने वाले छात्र भी मोटिवेट होंगे.

विज्ञापन

NIT Kurukshetra Placement: NIT कुरुक्षेत्र ने BTech Placement 2026 में 1.56 करोड़ सालाना का पैकेज देकर अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है. इस प्लेसमेंट ने कैंपस से लेकर अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों के बीच NIT कुरुक्षेत्र को फेमस कर दिया है. यह संस्थान इंजीनियरिंग में अपने एजुकेशन और शानदार प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इंजीनियरिंग कैटेगरी में 85वां स्थान हासिल है.

1.56 CPA हाईएस्ट पैकेज से बनाया रिकॉर्ड

इस साल NIT Kurukshetra के प्लेसमेंट सीजन में सबसे बड़ी उपलब्धि रही 1.56 करोड़ रुपये का सालाना ऑफर. यह पैकेज बताता है कि टॉप कंपनियां अब NIT के टैलेंट को ग्लोबल लेवल पर पहचान रही हैं. संस्थान के छात्र कौशिक रेड्डी को को ये पैकेज मिलाा है.

मेहनत का मिला बड़ा इनाम

कॉलेज के BTech स्टूडेंट्स, जो दिन-रात कोडिंग, असाइनमेंट और प्रोजेक्ट्स में मेहनत करते हैं, उनके लिए यह रिकॉर्ड एक मजबूत संदेश है कि लगातार मेहनत कभी बेकार नहीं जाती. साथ ही इससे कॉलेज का नाम भी रोशन हुआ है. NIT Kurukshetra का यह प्लेसमेंट ट्रेंड दिखाता है कि अब देश के टियर-2 इंजीनियरिंग कॉलेज भी ग्लोबल टेक कंपनियों के लिए टॉप टैलेंट हब बनते जा रहे हैं.

छात्रों के लिए प्रेरणादायक कहानी

कौशिक रेड्डी जैसे छात्रों की सफलता यह साबित करती है कि सही दिशा में की गई मेहनत बड़े से बड़े अवसरों में बदल सकती है. यह पैकेज सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि पूरे बैच की मेहनत और टैलेंट की पहचान है.

NIT कुरुक्षेत्र एडमिशन डिटेल्स (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

कैसे मिलता है NIT Kurukshetra में एडमिशन? 

कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर आप एडमिशन के संबंध में जानकारी हासिल कर सकते हैं. यहां अलग-अलग कोर्स के अनुसार, एडमिशन प्रक्रिया जारी दी गई है. NIT कुरुक्षेत्र में एडमिशन के लिए जेईई मेन्स परीक्षा पास करना जरूरी है. जेईई परीक्षा पास करने के बाद कैंडिडेट्स को जोसा काउंसलिंग में शामिल होना होगा. यहां कॉलेज और ब्रांच सेलेक्ट करने के बाद आपको सीट अलॉट होगी, जिसे कंफर्म करना होगा. पूरी प्रक्रिया के बाद आपको एडमिशन मिलेगा. 

यह भी पढ़ें- BTech करना है तो बेस्ट हैं पुणे के ये कॉलेज, Google Microsoft जैसी कंपनियां करती हैं हायर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola