UP Police Constable Result: आज शाम तक जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल का परिणाम, यहां देखें अपडेट

Updated:
विज्ञापन
UP Police Constable Result

UP Police Constable Result

आज शाम तक जारी हो सकता है उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम, नीचे दिए गए स्टेप्स से आसानी से कर सकेंगे चेक

विज्ञापन

UP Police Constable Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम की तैयारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने पूरी कर ली है. इस परिणाम का लाखों उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. पहले ये जानकारी आई थी कि ये परिणाम अक्टूबर महीने के अंत में आएगा लेकिन किन्हीं कारणों के वजह से परिणामों में देरी हो गई. अब यह खबर आ रही है कि आज शाम तक इस परीक्षा का परिणाम जारी हो सकता है, ऐसे में यहां देखें इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट.

आज आया परिणाम तो 28 तक होगा डीवी

यूपी पुलिस परीक्षा के परिणाम को लेकर कई जगहों से ये जानकारी सामने आ रही है कि आज उत्तर प्रदेश में उप चुनाव समाप्त होंगे तो आज शाम से लेकर कल तक में कभी भी परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है. अगर आज परिणाम जारी हो गया तो ठीक एक हफ्ते बाद यानी 27 या 28 अक्टूबर को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और बॉडी प्रोफाइल स्क्रीनिंग टेस्ट को शेड्यूल किया जा सकता है. अभ्यर्थियों के लिए ये सलाह है कि वे परिणाम का इंतजार करने के बजाय आगे की प्रक्रिया की तैयारियों में जुटे रहें क्योंकि परिणाम जारी होने के बाद उन्हें तैयारी करने के लिए अधिक समय नहीं मिलेगा.

कैसे देख सकेंगे UP Police Constable परीक्षा का परिणाम?

1. सबसे पहले upppbpb.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर आपको up police constable 2024 result का लिंक मिलेगा, उसपर क्लिक करें.
3. अपने डिटेल्स भरें जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ.
4. सबमिट पर क्लिक करें.
5. आपके स्क्रीन पर आपका परिणाम आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर के रख लें.

यूपी पुलिस से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Bihar Success Story: बिहार की बेटी ने किया कमाल, गूगल ने दिया 60 लाख का पैकेज

Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer

Also Read: BPSC Success Story: इंटरव्यू के लिए कपड़े खरीदने के नहीं थे पैसे, जानें बिहार के राहुल कुमार का कल्याण पदाधिकारी बनने का सफर

विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

1. सबसे पहले upppbpb.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर आपको up police constable 2024 result का लिंक मिलेगा, उसपर क्लिक करें.
3. अपने डिटेल्स भरें जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ.
4. सबमिट पर क्लिक करें.
5. आपके स्क्रीन पर आपका परिणाम आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर के रख लें.