बिहार की इन 3 चीजों को मिली GI Tag, GK में जानिए आज का बड़ा सवाल
जीके सवाल जवाब की AI जेनरेटेड तस्वीर
Top Bihar GK Questions: बिहार की प्रसिद्ध 'पत्थरकट्टी कला' (Patthar Katti Art), जिसे हाल ही में GI टैग दिया गया है, वो गया जिले से संबंधित है. बिहार और यहां की संस्कृति से जुड़े ऐसे और भी महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान (GK) के सवाल देखें.
Top Bihar GK Questions: बिहार के युवाओं में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के प्रति एक अलग ही क्रेज दिखने को मिलती है. करीब एक महीने बाद BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (CCE) होने वाली है, ऐसे में परीक्षा की तैयारी को और मजबूत करना जरूरी है. करंट अफेयर्स के लिहाज से हाल ही में बिहार के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है, जहां राज्य के तीन ट्रेडिशनल प्रोडक्ट्स को फेमस GI टैग (Geographical Indication) दिया गया है. ये पारंपरिक कलाएं न केवल राज्य की सांस्कृतिक धरोहर हैं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान बना रही हैं. इनमें नालंदा की बावन बूटी साड़ी, गया की पत्थरकट्टी कला और भोजपुर की पिड़िया पेंटिंग प्रमुख हैं. आइए जानते हैं इनसे जुड़ा आज का मुख्य सवाल.
BPSC 72th Special GK Questions: आज का मुख्य GK सवाल-जवाब
सवाल 1. हाल ही में भौगोलिक संकेतक (GI Tag) प्राप्त करने वाली ‘बावन बूटी साड़ी’ का संबंध बिहार के किस जिले से है?
(A) गया
(B) भोजपुर
(C) नालंदा
(D) भागलपुर
सही उत्तर: (C) नालंदा
सवाल 2. बिहार की प्रसिद्ध ‘पत्थरकट्टी कला’ (Patthar Katti Art), जिसे हाल ही में GI टैग दिया गया है, मुख्य रूप से किस जिले में फल-फूल रही है?
(A) भोजपुर
(B) गया
(C) पटना
(D) नवादा
सही उत्तर: (B) गया
सवाल 3. बिहार के भोजपुर क्षेत्र की किस पारंपरिक लोक कला को हाल ही में GI टैग की सूची में शामिल किया गया है?
(A) पिड़िया पेंटिंग (Pidiya Painting)
(B) सुजनी कढ़ाई
(C) टिकुली कला
(D) सिक्की घास कला
सही उत्तर: (A) पिड़िया पेंटिंग (Pidiya Painting)
BPSC अभ्यर्थियों के लिए GI Tag से जुड़े कुछ और सवाल
- सवाल: GI Tag का पूरा नाम क्या है?
जवाब: Geographical Indication (भौगोलिक संकेतक).
2. सवाल: GI Tag किस उत्पाद को दिया जाता है?
जवाब: किसी विशेष भौगोलिक क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट उत्पाद को.
3. सवाल: भारत में GI Tag का रजिस्ट्रेशन कौन करता है?
जवाब: GI Registry, चेन्नई.
4. सवाल: GI Tag की वैधता कितने वर्षों की होती है?
जवाब: 10 वर्ष.
5. सवाल: बिहार का पहला GI टैग प्राप्त उत्पाद कौन सा है?
जवाब: शाही लीची (मुजफ्फरपुर).
6. सवाल: मिथिला क्षेत्र का कौन-सा उत्पाद GI Tag प्राप्त कर चुका है?
जवाब: मिथिला मखाना.
7. सवाल: बिहार का कौन-सा प्रसिद्ध चावल GI Tag प्राप्त है?
जवाब: कतरनी चावल.
8. सवाल: बिहार का कौन-सा प्रसिद्ध पान GI Tag प्राप्त है?
जवाब: मगही पान.
9. सवाल: नालंदा की कौन-सी प्रसिद्ध मिठाई GI Tag प्राप्त है?
जवाब: सिलाव का खाजा.
10. सवाल: GI Tag का मुख्य उद्देश्य क्या है?
जवाब: क्षेत्रीय उत्पादों की पहचान और गुणवत्ता को कानूनी संरक्षण प्रदान करना.
यह भी पढ़ें- BPSC के लिए इंडियन पॉलिटी के ये 50 GK सवाल, रट लिया तो मिलेंगे पूरे नंबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










