Maithili Sharan Gupt Jayanti 2024: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती आज, जानें उनकी महान रचनाओं के बारे में
Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Aug 2024 9:23 AM
Maithili Sharan Gupt Jayanti 2024 पर आज जानें उनकी रचनाओं के बारे में
Maithili Sharan Gupt Jayanti 2024: आधुनिक हिंदी कविता के दिग्गज और खड़ी बोली के खास तरहीज देने वाले मैथिलीशरण गुप्त की आज जयंती है. आज के दिन को हर वर्ष ‘कवि दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.
Maithili Sharan Gupt Jayanti 2024: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की आज जयंती है. मैथिलीशरण गुप्त का जन्म आज ही के दिन 3 अगस्त 1886 को उत्तर प्रदेश में झांसी के चिरगांव में हुआ था. आज के दिन को हर वर्ष ‘कवि दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.
पढाई रह गई अधूरी
स्कूल में खेलकूद के प्रति ज्यादा दिलचस्पी और ध्यान देने के कारण पढ़ाई अधूरी ही रह गई. जिसके बाद उन्होंने घर में ही हिन्दी, बंगला, संस्कृत साहित्य का अध्ययन किया.
दद्दा नाम से संबोधित किया जाता था मैथिलीशरण गुप्त को
मैथिलीशरण गुप्त को हिन्दी साहित्य में खड़ी बोली के प्रथम महत्त्वपूर्ण कवि हैं. उन्हें ‘दद्दा’ नाम से सम्बोधित किया जाता था.
मैथिलीशरण गुप्त का हिन्दी कविता के इतिहास में योगदान
ब्रजभाषा जैसी समृद्ध काव्य-भाषा को ज्यादा महत्व दिया जाता था. पर मैथिलीशरण गुप्त ने अपनी रचनाओं में खड़ी बोली को माध्यम बनाया साथ ही उन्होंने अपनी कविता के द्वारा खड़ी बोली को एक काव्य-भाषा के रूप में निर्मित करने में अथक प्रयास भी किया.
मैथिलीशरण गुप्त की अविस्मरणीय कविता
नर हो न निराश करो मन को
कुछ काम करो कुछ काम करो
जग में रहके निज नाम करो
यह जन्म हुआ किस अर्थ अहो
समझो जिसमें यह व्यर्थ न हो
कुछ तो उपयुक्त करो तन को
नर हो न निराश करो मन को
मैथिलीशरण गुप्त की रचनाएं
रंग में भंग: 1909 ई.
जयद्रथवध: 1910 ई.
भारत भारती: 1912 ई.
किसान: 1917 ई.
शकुन्तला: 1923 ई.
पंचवटी: 1925 ई.
अनघ: 1925 ई.
हिन्दू: 1927 ई.
त्रिपथगा: 1928 ई.
शक्ति: 1928 ई.
गुरुकुल: 1929 ई.
विकट भट: 1929 ई.
साकेत: 1931 ई.
यशोधरा: 1933 ई.
द्वापर: 1936 ई.
सिद्धराज: 1936 ई.
नहुष: 1940 ई.
कुणालगीत: 1942 ई.
काबा और कर्बला: 1942 ई.
पृथ्वीपुत्र: 1950 ई.
प्रदक्षिणा: 1950 ई.
जयभारत: 1952 ई.
विष्णुप्रिया: 1957 ई.
अर्जन और विसर्जन: 1942 ई.
झंकार: 1929 ई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










