Emergency In India: 50 साल पहले आज ही के दिन हुई थी देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा
25 June History
Emergency In India, 25 June History: 25 जून, 2024 को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ है, जो भारत के इतिहास में ऐतिहासिक रूप से प्रासंगिक चरण है. इसी दिन 1975 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने केंद्र में इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सिफारिश पर पूरे देश में आपातकाल की घोषणा की थी.
Emergency In India: इतिहास के मायने में आज 25 जून का दिन बहुत खास है.आज ही के दिन साल 1975 में आपातकाल की घोषणा कि गई थी. आपको बता दें 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने की अवधि के लिए आपातकाल लागू था. तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की अनुच्छेद 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा कर दी.
आज का दिन कई मायनों में खास है आज ही के दिन आपातकाल लागू किया गया था, साथ ही आज ही भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्ट इंडीज़ को हराकर वर्ल्ड कप जीता था.
1529 : आज ही के दिन मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी आगरा लौटा था.
1788 : वर्जीनिया ने अमेरिका का संविधान अपनाया.
1941 : फिनलैंड ने कि थी सोवियत संघ पर हमले की घोषणा.
1947 : एन फ्रैंक की ‘डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ का हुआ था प्रकाशन. इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया.
1950 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया और बाद में इसने अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया.
1974 : आज ही के दिन बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का हुआ था जन्म.
1975 : इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की.
1983: इस दिन कपिल देव की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने दुनिया भर के विश्लेषकों को चौंकाते हुए वेस्ट इंडीज़ को हराकर वर्ल्ड कप जीता था.
2005 : ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदीनेजाद की जीत की घोषणा.
2009 : पाश्चात्य संगीत और नृत्य की एक नई परिभाषा लिखने वाले अमेरिकी पॉप गायक माइकल जैक्सन की मृत्यु.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










