DSPMU Ranchi: स्पेशल परीक्षा ने दिया स्नातक के विद्यार्थियों को पास होने का मौका
DSPMU Ranchi
DSPMU Ranchi में स्नातक की परीक्षा में फेल हुए स्टूडेंट्स के लिए एक स्पेशल परीक्षा का आयोजन किया गया, साथ ही ऐसे स्टूडेंट जिन्हें अपने नंबर से संतुष्टि नहीं थी उन्हें भी रि एग्जाम की सुविधा दी गई.
DSPMU Ranchi: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक के अलग-अलग सेमेस्टर में फेल हुए विद्यार्थियों को विवि की ओर से स्पेशल परीक्षा का मौका दिया जा रहा है. इसके माध्यम से अब तक स्नातक सेमेस्टर फाइव और सिक्स के सैकड़ों विद्यार्थियों को अपना रिजल्ट सुधारने का मौका मिल चुका है. वहीं अब च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के अंतर्गत स्नातक के केवल एक सत्र 2022-25 के ही विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं. अगर ये भी किसी सेमेस्टर में फेल होते हैं, तो स्पेशल परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सकता है.
यूजी के सभी विभागों के पांच दर्जन विद्यार्थी हुए शामिल
स्पेशल परीक्षा में यूजी के सेमेस्टर फाइव और सिक्स के वैसे विद्यार्थियों को मौका दिया गया था, जो इन दोनों सेमेस्टर में एक या इससे अधिक विषय में फेल हो चुके थे. अक्तूबर में आयोजित परीक्षा में विवि के लगभग सभी यूजी विभागों के 60 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए. परीक्षा नियंत्रक आशीष गुप्ता ने बताया कि पुराने सिस्टम के तहत चलने वाले सत्र के विद्यार्थियों का साल बर्बाद नहीं हो, इसलिए स्पेशल परीक्षा का आयोजन किया गया था.
एमबीए के चार शिक्षकों से प्रतिबंध हटाया
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के चार शिक्षकों को राज्य के किसी भी विवि में शैक्षणिक कार्य के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था. लेकिन अब विवि की ओर से उन सभी चार शिक्षकों से यह प्रतिबंध हटा दिया गया है. इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है. पिछले वर्ष दिसंबर में इन चार शिक्षकों को निलंबित किया गया था. साथ ही उन्हें किसी भी दूसरे विवि में कार्य करने पर रोक लगा दी गयी थी.
Also Read: BIT Mesra: बीआइटी मेसरा के 19 विभाग से कर सकेंगे पीएचडी, 24 तक करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










