CBSE का बड़ा फैसला, 9वीं-10वीं कक्षा में जुलाई से लागू होगा थ्री लैंग्वेज रूल

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 16 May 2026 6:12 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

CBSE Three Language Rule: कक्षा 9 और 10 में तीन भाषाएं पढ़ना जरूरी होगा. विदेशी भाषा को तीसरे ऑप्शन के रूप में चुन सकेंगे बाकी दो भाषाएं भारतीय होनी चाहिए.

विज्ञापन

CBSE Three Language Rule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए नया थ्री लैंग्वेज रूल लागू करने की घोषणा की है. यह नियम 1 जुलाई 2026 से लागू होगा. बोर्ड ने यह बदलाव NEP (National Education Policy) 2020 और NCF-SE (National Curriculum Framework for School Education) 2023 के तहत किया है.

तीन लैंग्वेज पढ़ना अनिवार्य

नई व्यवस्था के तहत अब छात्रों को तीन लैंग्वेज पढ़ना जरूरी होगा. इनमें से कम से कम दो लैंग्वेज इंडियन होनी चाहिए. विदेशी भाषा को केवल तीसरी या अतिरिक्त चौथी भाषा के रूप में चुना जा सकेगा. यह नया नियम 1 जुलाई 2026 से लागू किया जाएगा.

क्या बदलेगा?

  • कक्षा 9 और 10 में तीन भाषाएं पढ़ना जरूरी होगा
  • दो भाषाएं भारतीय होना अनिवार्य
  • विदेशी भाषा को तीसरे ऑप्शन के रूप में चुन सकेंगे
  • स्कूलों को नई भाषा व्यवस्था के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं

CBSE ने कहा है कि फिलहाल R3 भाषा के लिए कक्षा 6 की किताबों का उपयोग किया जाएगा. साथ ही स्कूलों को लोकल लिटरेचर, कविता और कहानियां भी पढ़ाने की सलाह दी गई है.

स्कूलों को दी गई छूट

बोर्ड ने माना कि कुछ स्कूलों में भाषा शिक्षकों की कमी हो सकती है. ऐसे में इंटर-स्कूल रिसोर्स शेयरिंग, ऑनलाइन क्लास, रिटायर्ड टीचर्स और योग्य पोस्टग्रेजुएट्स की मदद लेने की अनुमति दी गई है.

बोर्ड परीक्षा पर क्या असर होगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरी भाषा का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर किया जाएगा और उसके अंक मार्कशीट में शामिल होंगे. हालांकि छात्रों को केवल इस वजह से बोर्ड परीक्षा से नहीं रोका जाएगा. CBSE ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे नई भाषा नीति के अनुसार अपनी तैयारियां जल्द शुरू करें.

यह भी पढ़ें- रेलवे में नौकरी का सुनहार मौका, 10वीं पास आज से ही करें आवेदन

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola