CBSE CTET 2024 Exam City Slip Out: सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा सिटी स्लिप रिलीज, ऐसे करें चेक

Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Jan 2024 4:22 PM

विज्ञापन

CBSE CTET January 2024, CBSE CTET 2024 Exam City Slip Out: सीबीएसई ने सीटीईटी परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं. जिन अभ्यर्थियों ने सीटीईटी के लिए आवेदन किया है, वे वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

CBSE CTET January 2024, CBSE CTET 2024 Exam City Slip Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) जनवरी 2024 परीक्षा की सीटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी कर दी हैं. जिन अभ्यर्थियों ने सीटीईटी के लिए आवेदन किया है, वे वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

Also Read: Railway Recruitment 2024 कर रही है बंपर नियुक्ति, हजारों पदों पर ऐसे करें आवेदन

CBSE CTET January 2024: परीक्षा सिटी स्लिप विवरण

सीबीएसई सीटीईटी प्री-एडमिट कार्ड 2024 में निम्नलिखित विवरण दर्ज होंगे. उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं.

  • उम्मीदवार का नाम

  • उम्मीदवार का रोल नंबर

  • लिंग

  • हस्ताक्षर

  • आवेदन संख्या

  • जन्म की तारीख

  • परीक्षा शहर का नाम

CBSE CTET January 2024: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.

  • अब लेटेस्ट न्यूज सेक्शन पर जाएं.

  • ‘सीटीईटी जनवरी 2024 के लिए केंद्र शहर देखें’ लिंक पर क्लिक करें.

  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें.

  • सीटीईटी 2024 शहर सूचना पर्ची प्रदर्शित की जाएगी.

  • सीटीईटी सिटी स्लिप 2024 का प्रिंटआउट डाउनलोड करें.

CBSE CTET January 2024: कितने होने चाहिए न्यूनतम मार्क्स

सीटीईटी परीक्षा को पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्‍यूनतम योग्यता अंक हासिल करना आवश्यक है. CTET मिनिमम पासिंग मार्क्स – जनरल कैटेगरी के लिए 150 में कम से कम 90 अंक (60 प्रतिशत ) आने चाहिए, जबकि एससी, एसटी के लिए 150 में से 82 अंक (55 फीसदी ) आने चाहिए.

CBSE CTET January 2024: दो पालियों में होगी सीटीईटी परीक्षा

सीटीईटी परीक्षा 2024 का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी.

CBSE CTET January 2024: 150 अंकों की होगी परीक्षा

सीबीएसई द्वारा जारी सीटीईटी जनवरी 2024 नोटिफिकेशन के अनुसार पेपर 1 और पेपर 2 में विभिन्न विषयों से 150-150 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है.

CBSE CTET January 2024: 20 भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जनवरी 2024 का आयोजन हिंदी तथा अंग्रेजी समेत कुल 20 भाषाओं में आयोजित किए जाने की घोषणा की है. उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पंजीकरण के समय चुनी गई भाषा में परीक्षा दे सकेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola