ePaper

Ullu App के फाउंडर विभु अग्रवाल कौन हैं? इसलिए हो रही चर्चा

Updated at : 30 Jul 2025 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
Ullu App Founder Vibhu Agarwal

Ullu App Founder Vibhu Agarwal

भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए उल्लू ऐप (Ullu App) समेत एक दर्जन से ज्यादा भारतीय ऐप्स और वेबसाइट्स को बैन कर दिया है. उल्लू ऐप के फाउंडर (ULLU App Founder) विभु अग्रवाल (Vibhu Agarwal) ट्रेंड में हैं. विभु अग्रवाल उल्लू ऐप के संस्थापक और मालिक हैं. वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं. उन्हें बिजनेस में काफी अनुभव है.

विज्ञापन

ULLU App Founder: भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए उल्लू ऐप (Ullu App) समेत एक दर्जन से ज्यादा भारतीय ऐप्स और वेबसाइट्स को बैन कर दिया है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुसार ये ऐप्स कई आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. इस बैन के बाद से उल्लू ऐप के फाउंडर (ULLU App Founder) विभु अग्रवाल (Vibhu Agarwal) ट्रेंड में हैं. आइए जानें उनके बारे में यहां विस्तार से.

कौन हैं Ullu App के मालिक विभु अग्रवाल? (ULLU App Founder)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विभु अग्रवाल उल्लू ऐप के संस्थापक और मालिक हैं. वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं. उन्हें बिजनेस में काफी अनुभव है. उन्होंने साल 2018 में Ullu App की शुरुआत की थी. उन्होंने टेक, हेल्थ और प्रोडक्शन में काम किया है. ऐस से पहले वह JAYPEECO India Pvt Ltd नाम की एक स्टील कंपनी चला चुके हैं, जो TMT बार्स बनाती थी. विभु अग्रवाल की पत्नी का नाम मेघा अग्रवाल है, जो उनके साथ मिलकर कंपनी का संचालन करती हैं. 

यह भी पढ़ें- बिहार की माटी से चमकीं ‘संस्कृति’…UPSC में दूसरी बार कमाल, AIR-17 हासिल कर बनीं टॉपर

ULLU App Founder के बिजनेस वेंचर्स

  • ULLU App – 2018 में लॉन्च किया गया एक OTT प्लेटफॉर्म
  • Hari Om App – एक और डिजिटल ऐप
  • Atrangi App – मनोरंजन आधारित दूसरा प्लेटफॉर्म.

यह भी पढ़ें- 400 से अधिक भाषाओं का ज्ञान, 19 साल की उम्र में तोड़ा World रिकाॅर्ड, यहां से कर रहे पढ़ाई

Ullu App पर क्यों की गई कार्रवाई?

रिपोर्ट के अनुसार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को खबर मिली कि उल्लू समेत कई एप्स और वेबसाइट्स आपत्तिजनक ऐड्स और अश्लील कंटेंट दिखाने के साथ-साथ कई भारतीय कानूनों का भी उल्लंघन कर रहे थे. जिसमें IT Act 2000 की धारा 67 और धारा 67A, भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 294 और महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4 शामिल हैं. जिसके बाद ही मंत्रालय ने इन सभी पर कार्रवाई करते हुए देश भर में एक्सेस ब्लॉक करने का आदेश जारी किया.

यह भी पढ़ें- IIT-IIM की डिग्री के बाद बने Goldman Sachs के वाइस प्रेसीडेंट..फिर चकाचौंध छोड़ बने Security गार्ड, कौन हैं अभिषेक कुमार?

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola