NEET UG बेसिक के लिए बेस्ट स्टडी मैटेरियल कौन-सी है, जानें टॉपर से

NEET UG स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
NEET UG Tips: नीट यूजी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कौन सी किताबों से पढ़ाई करें. बाजार में कई तरह की किताबें मिलती हैं, लेकिन बेसिक मजबूत करना है तो किस बुक पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए इस बात का कंफ्यूजन होता है. ऐसे में पिछले साल के टॉपर महेश कुमार सिंधी ने कुछ टिप्स शेयर किए हैं.
NEET UG Tips: नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद हो गई है. अब कैंडिडेट्स के पास एग्जाम के लिए 2 महीने से भी कम समय है. ऐसे में अपनी तैयारी सही करने के लिए टॉपर्स के टिप्स (NEET UG Tips) जरूर फॉलो करें. पिछले साल NEET में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले महेश कुमार सिंधी ने सोशल मीडिया पर कुछ टिप्स शेयर किए हैं.
NEET UG टॉपर महेश कुमार सिंधी के टिप्स
NEET 2025 में AIR 1 हासिल करने वाले महेश कुमार सिंधी ने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी तैयारी का सबसे मजबूत आधार NCERT किताबें थीं. उन्होंने कहा कि बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स की 11वीं और 12वीं की NCERT को कई बार पढ़ना चाहिए.
महेश के मुताबिक, कई बार छात्र नई-नई किताबों में उलझ जाते हैं, जबकि असली तैयारी NCERT से ही होती है. उन्होंने सलाह दी कि पहले NCERT के हर चैप्टर को अच्छी तरह समझें और फिर उसी के आधार पर प्रैक्टिस करें.
कैसे पढ़ें NCERT किताबें?
NEET की तैयारी के दौरान NCERT को पढ़ने का भी एक तरीका होना चाहिए. सबसे पहले पूरा चैप्टर ध्यान से पढ़ें. उसके बाद महत्वपूर्ण पॉइंट्स को नोट करें और डायग्राम पर खास ध्यान दें.
इसके बाद उसी चैप्टर से जुड़े MCQ सवाल हल करें. इससे यह समझ में आ जाता है कि परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं. समय-समय पर रिवीजन करना भी जरूरी होता है. महेश ने NTA के सिलेबस और पेपर बनाने के प्लान पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA डेटा नहीं चेंज कर रहा है. ये आपके लिए काफी आसान हो गया है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं 22 साल के इशित्व, UPSC इंटरव्यू में मिले टॉपर अनुज से ज्यादा मार्क्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




