कौन हैं 22 साल के ईशित्व, UPSC इंटरव्यू में मिले टॉपर अनुज से ज्यादा मार्क्स

Edited by Ravi Mallick
Updated:
विज्ञापन

ईशित्व आनंद की फोटो (Image: Instagram)

Ishitwa Anand UPSC Marks: यूपीएससी सिविल सर्विस 2025 में AIR 50 लाने वाले ईशित्व आनंद बिहार के रहने वाले हैं. ईशित्व को UPSC इंटरव्यू में रैंक 1 लाने वाले अनुज अग्निहोत्री से भी ज्यादा मार्क्स मिले हैं. उनको UPSC CSE में कुल 1011 मार्क्स प्राप्त हुए हैं, जिसमें इंटरव्यू राउंड के मार्क्स 215 हैं.

विज्ञापन

Ishitwa Anand UPSC Marks: महज 22 साल की उम्र में ईशित्व आनंद ने कमाल कर दिया है. उन्होंने इंटरव्यू में इतने अच्छे नंबर हासिल किए कि वह टॉपर Anuj Agnihotri से भी आगे निकल गए. ईशित्व आनंद का परिवार मूलरूप से बिहार के बाढ़ का रहने वाला है. साधारण परिवार से आने वाले ईशित्व ने अपने दूसरे ही प्रयास में यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा क्रैक कर ली है.

Ishitwa Anand की UPSC मार्कशीट

UPSC की तरफ से सिविल सेवा परीक्षा 2025 की मार्कशीट 10 मार्च 2026 को जारी की गई है. ईशित्व आनंद का इंटरव्यू इतना अच्छा रहा कि उन्होंने इस साल के टॉपर अनुज अग्निहोत्री को भी पीछे छोड़ दिया है. ईशित्व की मार्कशीट देखी जाए तो उन्हें 2025 में से 1011 मार्क्स मिले हैं. लिखित परीक्षा में 796 और इंटरव्यू राउंड में उनके 215 मार्क्स हैं. वहीं, रैंक 1 लाने वाले अनुज अग्निहोत्री की मार्कशीट में कुल अंक 1071 हैं जिसमें लिखित परीक्षा में उन्हें 867 इंटरव्यू राउंड में 204 मार्क्स मिले हैं.

UPSC CSE 2025 Marksheet Check Here

अलग-अलग शहरों में हुई पढ़ाई

ईशित्व आनंद की पढ़ाई अलग-अलग शहरों में हुई है. उन्होंने अपनी 10वीं की पढ़ाई मसूरी से पूरी की. इसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई दिल्ली से की. ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज से ज्योग्राफी में बीए की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का सपना देखना शुरू कर दिया था.

मां रेलवे में करती हैं नौकरी

ईशित्व के पिता राजेश कुमार पहले प्राइवेट इंजीनियर थे, लेकिन बाद में उन्होंने नौकरी छोड़कर एक कोचिंग संस्थान शुरू किया. उनकी मां अनमोल कुमारी Railway Protection Force में एएसआई के पद पर तैनात हैं. वहीं दादी रेखा सिन्हा रिटायर्ड टीचर हैं और दादा आनंदी प्रसाद सिंह पोस्टमास्टर के पद से रिटायर हो चुके हैं.

नॉर्दन रेलवे ने दी बधाई

Northern Railway Post for Ishitwa Anand

पहले प्रयास में मिली सीख

ईशित्व ने पिछले साल पहली बार UPSC दी तो उन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली थी. लेकिन मेन्स परीक्षा में सफलता नहीं मिल पाई. उन्होंने अपनी कमजोरियों को समझा और तैयारी की रणनीति में बदलाव किया. इसी मेहनत का नतीजा रहा कि दूसरे प्रयास में उन्होंने शानदार वापसी की और पूरे देश में 50वीं रैंक हासिल कर ली.

यह भी पढ़ें: खूबसूरत सिंगर ने तोड़ा UPSC का पहाड़, मनिका बिना कोचिंग 2 बार पास

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन