How to Become Civil Engineer: क्या आप भी बनना चाहते हैं सिविल इंजीनियर? नोट कर लें ये जरूरी बातें
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 09 Nov 2025 8:12 AM
सिविल इंजीनियर (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
How To Become Civil Engineer: सिविल इंजीनियर बीटेक का बेस्ट ब्रांच (Best BTech Branch) है. लेकिन इसकी पढ़ाई करने के लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करना होगा. साथ ही 12वीं में PCM होना जरूरी है. अगर आप भी सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको क्या-क्या करना होगा.
How To Become Civil Engineer: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो 12वीं के बाद सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है. सिविल इंजीनियर का काम होता है सड़क, पुल, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे आदि का निर्माण करना. ऐसे लोग जो रचनात्मक हों, उनके लिए ये फील्ड बेस्ट है. आए, जानते हैं कि सिविल इंजीनियर (Civil Engineer) बनने के लिए क्या करना होगा.
How To Become Civil Engineer: 12वीं में पीसीएम जरूरी
सिविल इंजीनियर बीटेक का बेस्ट ब्रांच (Best BTech Branch) है. सिविल इंजीनियर बनने के लिए आपके पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय (PCM) से 12वीं की डिग्री होनी चाहिए और फिर बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. आईआईटी या एनआईटी जैसे संस्थान से सिविल इंजीनियर बनने के लिए आपको जेईई परीक्षा पास करनी होगी. जेईई एडवांस परीक्षा के आधार पर आपको IIT में सेलेक्शन मिलेगा तो वहीं जेईई मेन्स के आधार पर NIT में.
Engineering Entrance Exam: परीक्षा का नाम
सिविल इंजीनियर बनने के लिए आपको इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेना होगा, जिसके लिए आपको इनमें से कोई एक प्रवेश परीक्षा (Engineering Entrance Exam) पास करने की जरूरत पड़ेगी-
- संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Main)
- संयुक्त प्रवेश परीक्षा उन्नत (JEE Advance)
- बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट (बीआईटीएसएटी)
- इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा (GATE)
- वीआईटी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (वीआईटीईई)
- एसआरएम संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (एसआरएमजेईईई)
- उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई)
- महाराष्ट्र आम प्रवेश परीक्षा (MAHA सीईटी)
- पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (डब्ल्यूबीजेईई)
- अमृता प्रवेश परीक्षा इंजीनियरिंग (एईईई)
Best BTech College For Civil Engineering: किस कॉलेज से करें सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स?
भारत में कई सारे कॉलेज हैं जो सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स ऑफर करते हैं. यहां हम आपको 15 चुनींदा कॉलेज की लिस्ट बताएंगे, जहां से आप सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी कर सकते हैं.
- आईआईटी बॉम्बे – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मुंबई)
- आईआईटी दिल्ली – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (दिल्ली)
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (खड़गपुर)
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (कानपुर)
- आईआईटी मद्रास – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (चेन्नई)
- बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (पिलानी)
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (रुड़की)
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (गुवाहाटी)
- डीटीयू – दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (दिल्ली)
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वाराणसी)
- अन्ना विश्वविद्यालय (चेन्नई)
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय स्कूल ऑफ खान) (धनबाद)
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (तिरुचिराप्पल्ली)
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (सुरथकल)
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वारंगल)
यह भी पढ़ें- कंप्यूटर साइंस नहीं, ये ब्रांच बन रहा है छात्रों की पहली पसंद, 25 लाख से ज्यादा होगी Salary
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










