Best BTech Branch: कंप्यूटर साइंस या डेटा साइंस? जानिए किसमें है बेहतर करियर स्कोप 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 07 Nov 2025 5:34 PM

विज्ञापन

बेस्ट बीटेक कोर्स (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

Best BTech Branch CS VS AI: कंप्यूटर साइंस तो पिछले कई सालों से डिमांड में है. लेकिन इन दिनों एआई कोर्स (AI Course) का क्रेज भी बढ़ रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों कोर्स में क्या अंतर है और दोनों में से कौन सा ज्यादा बेहतर है. साथ ही दोनों ब्रांच में करियर ऑप्शन (Career Options) और सैलरी का फर्क देखें.

विज्ञापन

Best BTech Branch CS VS AI: अगर आप भी 12वीं के बाद बीटेक की डिग्री हासिल करना चाहते हैं और ब्रांच को लेकर कंफ्यूज हैं तो ये खबर आपके काम की है. आज के समय में एआई कोर्स काफी डिमांड में हैं. कंप्यूटर साइंस तो पिछले कई सालों से डिमांड में है. ऐसे में कैंडिडेट्स कंफ्यूज हैं कि दोनों में से कौन सा कोर्स करना बेटर रहेगा. आइए, आज जानेंगे कि बीटेक के इन दोनों कोर्स में करियर स्कोप और ग्रोथ में क्या अंतर है. 

BTech CSE: इन विषयों को करता है कवर 

  • एल्गोरिद्म (Algorithms)
  • डेटा स्ट्रक्चर (Data Structures)
  • ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating Systems)
  • प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेस (Programming Languages)
  • आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी (Artificial Intelligence)
  • मशीन लर्निंग (Machine Learning)
  • डेटा साइंस (Data Science)

BTech CSE Career Options: करियर ऑप्शन

  • सॉफ्टवेयर डेवलपर (Software Developer)
  • डेटा साइंटिस्ट (Data Scientist)
  • एआई/एमएल लर्निंग इंजीनियर (AI/Machine Learning Engineer)
  • ब्लॉकचेन डेवलपर (Blockchain Developer)

BTech CSE Salary: सैलरी 

सैलरी और नौकरी इस बात पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है कि आपने पढ़ाई कहां से की है. अगर आपने IIT या NIT जैसे संस्थान से पढ़ाई की है तो कैंपस प्लेसमेंट (Campus Placement) का चांस बढ़ जाता है. आमतौर पर फ्रेशर्स की सैलरी 4 से 20 लाख रुपये तक होती है. लेकिन आईआईटी, एनआईटी जैसे संस्थानों से पासआउट स्टूडेंट्स के लिए यह 20 लाख से ऊपर हो सकता है.

देखें जॉब प्रोफाइल के अनुसार सैलरी 

  • सॉफ्टवेयर डेवलपरः 4 से 10 लास रुपये सालाना
  • डेटा साइंटिस्टः 5 से 15 लाख रुपये सालाना
  • एआई/एमएल लर्निंग इंजीनियरः 6 से 20 लाख रुपये सालाना
  • ब्लॉकचेन डेवलपरः 5 से 15 लाख रुपये सालाना

BTech in Artificial Intelligence and Data Science: इन विषयों को करता है कवर

  • आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence)
  • मशीन लर्निंग (Machine Learning)
  • डेटा माइनिंग (Data Mining)
  • बिग डेटा एनालिटिक्स (Big Data Analytics)
  • न्यूरल नेटवर्क्स (Neural Networks)
  • डीप लर्निंग (Deep Learning)
  • नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (Natural Language Processing)
  • स्टैटिस्टिकल मॉडलिंग (Statistical Modeling)
  • क्लाउड कंप्यूटिंग (Cloud Computing)

BTech AI & Data Science Career Options: करियर ऑप्शन

  • डेटा साइंटिस्ट (Data Scientist)
  • एआई इंजीनियर (AI Engineer)
  • मशीन लर्निंग इंजीनियर (Machine Learning Engineer)
  • डेटा एनालिस्ट (Data Analyst)
  • बिजनेस इंटेलीजेंस एनालिस्ट (Business Intelligence Analyst)
  • रिसर्च साइंटिस्ट (Research Scientist)

BTech AI & Data Science Salary: सैलरी

IIT, NIT या किसी टॉप प्राइवेट यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल करने पर अच्छी सैलरी (High Salary) और कैंपस प्लेसमेंट (Campus Placement) के चांस बढ़ जाते हैं. यहां से पासआउट होने पर 25-39 लाख या उससे अधिक सैलरी हो सकती है. वहीं आमतौर पर फ्रेशर्स की सैलरी 8-20 लाख रुपये सालाना होती है. 

यह भी पढ़ें- आईआईएम अहमदाबाद का अनोखा AI Course, होगी लाखों में कमाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola