मलेशिया से करें कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई, कम खर्च में पाएं वर्ल्ड क्लास एजुकेशन

Computer Science in Malaysia: स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)
Computer Science in Malaysia: क्या आप विदेश में Computer Science पढ़ना चाहते है. जानें क्यों मलेशिया इंडियन स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है. यहां टॉप यूनिवर्सिटीज, कम फीस और शानदार करियर अवसरों के बेहतर विकल्प मौजूद है.
Computer Science in Malaysia: आज के समय में टेक्नोलॉजी हर सेक्टर की जरूरत बन चुकी है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे सेक्टर में करियर बनाने के लिए Computer Science सबसे पॉपुलर कोर्स माना जाता है. ऐसे में कई स्टूडेंट विदेश में पढ़ाई का विकल्प चुनते हैं, जहां उन्हें बेहतर पढ़ाई, मॉडर्न लैब्स और इंटरनेशनल एक्सपोजर मिल सके.
दक्षिण-पूर्व एशिया का प्रमुख देश मलेशिया आज कंप्यूटर साइंस (Computer Science in Malaysia) की पढ़ाई के लिए तेजी से उभरता हुआ हब बन चुका है. यहां की यूनिवर्सिटीज ग्लोबल रैंकिंग में अपनी पहचान बना रही हैं और इंडस्ट्री-फोकस्ड कोर्स प्रोवाइड करती हैं. किफायती फीस, इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई और मल्टीनेशनल कंपनियों से रिलेशन के कारण मलेशिया इंडियन स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन गया है. आइए जानते हैं कि मलेशिया में टॉप यूनिवर्सिटी (Computer Science in Malaysia) कौन-कौन सी है और यहां CS की पढ़ाई करना बेहतर क्यों माना जाता है.
मलेशिया के टॉप कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटी
मलेशिया में हाई एजुकेशन और टेक्निकल एक्सपर्टीज के कारण कई यूनिवर्सिटी Computer Science (CS) के सेक्टर में ग्लोबल लेवल पर मान्यता प्राप्त हैं. 2025-26 की रैंकिंग के आधार पर तैयार की गई यह सूची उन इंस्टीट्यूट को दिखाती है, जो शिक्षा, रिसर्च, इंडस्ट्री कनेक्शन और करियर पॉसिबिलिटी के हिसाब से टॉप में है. मलेशिया के टॉप कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटीज के नाम नीचे दिए गए हैं-
- Universiti Malaya (UM)
- Universiti Teknologi Malaysia (UTM)
- Monash University Malaysia
- Asia Pacific University of Technology & Innovation (APU)
- Universiti Putra Malaysia (UPM)
Computer Science in Malaysia: क्यों मलेशिया में CS पढ़ना अच्छा है?
सस्ती पढ़ाई और बेहतर ROI
पब्लिक यूनिवर्सिटी की फीस अक्सर भारत जैसे देशों से कम होती है, और ग्रेजुएट के बाद नौकरी पाने के अवसर बेहतर हैं.
मल्टीनेशनल कंपनीज के साथ लिंक
कई यूनिवर्सिटी का इंडस्ट्री पार्टनरशिप प्रोग्राम, जैसे AWS, Microsoft, Google आदि के साथ जुड़ा हुआ है.
कल्चरल माहौल
इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए अच्छा माहौल और नेटवर्किंग अवसर बेहतर हैं.
मॉडर्न कोर्स और फोकस
AI, Data Science, Cybersecurity, और Blockchain जैसे मॉडर्न टेक्नोलॉजी में एक्सपर्टीज के ऑप्शन मौजूद है.
यह भी पढ़ें: क्या टूरिज्म में चाहिए ग्लोबल जॉब? स्पेन की इन यूनिवर्सिटी से करें पढ़ाई
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




